बनारस के बाद उप्र के बस्ती में NH-28 पर फ्लाइओवर गिरा, चार घायल, दो के मलबे में दबे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का लिंटर गिर गया। इस घटना में 4 लोग घायल हैं और 2 अन्य लोग मलबे में दबे हुए हैं। फ्लाइओवर का लिंटर गिरने के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर स्थित फुटहिया चौराहे पर फ्लाईओवर बन रहा था। बीते कुछ महीनों से इस ब्रिज पर लगातार काम चल रहा था। शनिवार सुबह फ्लाइओवर का लिंटर गिर गया।

समाचार एजेंसी ANI के ट्वीट के अनुसार, घटना में 4चार लोग घायल हैं और दो अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। फ्लाइओवर का लिंटर गिरने के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल बचाव अभियान और यातायात को फिर से शुरू करने का आदेश दिया है।

इससे पहले इसी वर्प्रष धानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा घट गया था. हादसे में डेढ़ दर्जन 18 लोगों की मौत हो गई थी।.