लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य डॉ. राकेश सिंह राना ने डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम को बलात्कार में सजा के बाद हरियाणा में भड़की हिंसा पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को जिम्मेदार ठहराते हुए नैतिक आधार पर उनके इस्तीफे की माँग की है।

श्री राना ने आज यहाँ कहा कि हरियाणा में राम रहीम के गुंडों के द्वारा की गयी घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

उन्होंने कहा कि राम रहीम के समर्थकों द्वारा की गयी हिंसा हरियाणा सरकार की नाकामी का ही नतीजा है।

श्री राना ने कहा कि राम रहीम विगत चुनाव में बीजेपी का सहयोगी रहा है और बीजेपी ने भी उन्हें हर संभव मदद की है। हरियाणा में हुई हिंसा एक बहुत बड़ी प्रशाशनिक नाकामी है और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की नैतिक आधार पे इस्तीफा दे देना चाहिए।

भगवान, साध्वी और डेरा...! चंडीगढ़ और दिल्ली की सत्ता इस भगवान के लिए अंब्रेला की तरह है ?

बाबा के आगे बेबस सरकार ! ये रिश्ता क्या कहलाता है ?

कर्नल पुरोहित : राजनीति जिसके पक्ष में खड़ी हो जाए लोकतंत्र की सारी संस्थाएं उसके साथ खड़ी हो जाती हैं

इस राष्ट्रवाद के मसीहा तो हिटलर और मुसोलिनी हैं

प्रिय प्रधानमंत्री जी, ऐसा होगा क्या न्यू इंडिया?

क्या पैलेट गन का इस्तेमाल केवल कश्मीरी नौजवानों के लिए सुरक्षित है?