BJP will have to learn from Congress how to deal with babas

रामदेव विरासत से करोड़पति नहीं है, श्रीश्री ने महेश योगी का खूब लाभ कमाया

रामदेव पिछड़ा है, श्रीश्री ब्राह्मण है

रामदेव लाठी खाकर दिल्ली से भागा था। श्रीश्री का जलसा दिल्ली के किसानों को उजाड़ कर हो रहा

धंधे के राजस्व पर न जाएं, तो मुझे लगता है कि रामदेव बाबा श्रीश्री के मुकाबले देश की गरीब-गुरबा जनता के ज्‍यादा करीब है। श्रीश्री के सारे भक्‍त मुझे एलीट टाइप दिखे हैं। रामदेव के भक्‍त गरीब टाइप हैं। रामदेव विरासत से करोड़पति नहीं है, श्रीश्री ने महेश योगी का खूब लाभ कमाया है। रामदेव पिछड़ा है, श्रीश्री ब्राह्मण है। रामदेव लाठी खाकर दिल्‍ली से भागा था। श्रीश्री का जलसा दिल्‍ली के किसानों को उजाड़ कर हो रहा है। रामदेव मुंहफट है, श्रीश्री घुन्‍ना है।

क्‍लास व कास्‍ट अनालिसिस रामदेव के पक्ष में है, श्रीश्री के नहीं। जनता भी इसे समझ चुकी है। भाजपा को तय करना बाकी है कि वह किसके साथ है। एक म्‍यान में दो तलवार नहीं रह सकती। इतिहास गवाह है। धीरेंद्र ब्रह्मचारी, चंद्रास्‍वामी, आसाराम इसके उदाहरण हैं।
बाबाओं को डील करने का तरीका भाजपा को कांग्रेस से सीखना होगा।

अभिषेक श्रीवास्तव