भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर बलात्कार का दोषी करार, प्रियंका की मांग से मुश्किल में भाजपा
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर बलात्कार का दोषी करार, प्रियंका की मांग से मुश्किल में भाजपा

BJP MLA Kuldeep Sengar convicted for rape, BJP in trouble due to Priyanka's demand
नई दिल्ली, 16 दिसंबर 2019. दिल्ली की एक अदालत द्वारा हाई प्रोफाइल उन्नाव गैंगरेप मामले (High profile Unnao gang rape case) में भाजपा विधायक (अब पार्टी से निष्कासित) कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) को दोषी करार दिए जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर करारा प्रहार किया है।
श्रीमती गांधी ने ट्वीट किया,
“उन्नाव मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को बलात्कार का दोषी पाया गया। इसी विधायक को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी पूरी मशीनरी लगा दी थी।
आज उप्र के भाजपा नेताओं का नैतिक कर्तव्य तो बनता है कि पीड़िता और उसके साथ हुए व्यवहार की सामूहिक जिम्मेदारी लें।“
उन्नाव मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को बलात्कार का दोषी पाया गया। इसी विधायक को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी पूरी मशीनरी लगा दी थी।
आज उप्र के भाजपा नेताओं का नैतिक कर्तव्य तो बनता है कि पीड़िता और उसके साथ हुए व्यवहार की सामूहिक जिम्मेदारी लें।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 16, 2019


