महाराष्ट्र से भाजपा के बुरे दिनों की शुरूआत, झारखंड में आजसू के बाद लोजपा ने भी दिखाई आंख

नई दिल्ली, 12 नवंबर 2019. केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी - Lok Janshakti Party (लोजपा) ने झारखंड में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के लिए 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार भाजपा को बड़ा झटका दिया है।

अकेले चुनाव लड़ने की जानकारी साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के बेटे और हाल ही में पार्टी अध्यक्ष बने चिराग पासवान ने कहा,

"झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय पार्टी की प्रदेश इकाई को लेना था। और लोजपा की प्रदेश इकाई ने 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आज (मंगलवार) शाम तक पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी।"

लोजपा ने राज्य में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में एक सीट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे हार मिली थी।

भाजपा ने रविवार को राज्य की 52 विधानसभाओं पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक चुनाव होंगे और मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

वहीं महाराष्ट्र में भाजपा की 30 साल पुरानी सहयोगी शिवसेना ने सरकार गठन में मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर भाजपा का साथ छोड़ दिया है

Lok Janshakti Party (LJP) fielded candidates in 50 seats in Jharkhand