चीन के शंघाई शहर में नये साल की शुरुआत दुःख भरी खबर के साथ हुई। यहां के प्रसिद्ध तटीय पर्यटक स्थल बुंड में देर रात नये साल के आगमन में आयोजित एक उत्सव के दौरान भगदड़ मच जाने से करीब 35 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 48 अन्य घायल हो गए। पीपुल्स डेली चायना के मुताबिक जिन 35 लोगों की मृत्यु हुई है, उनकी उम्र 16 साल से 36 साल के बीच है। मारे गये लोगों में फूडान यूनिवर्सिटी के छात्रों सहित 25 महिलाएं और 10 पुरुष हैं।

घायल हुए लोगों में अधिकतर 20 साल के आसपास के हैं और इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। चीन की समाचार एजेंसी शिनहुआ के अनुसार, मारे गये लोगों में दस की पहचान हो चुकी है। वहीं, इस दुर्घटना के बाद शंघाई में नये साल के जश्न से जुड़े सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। पीपुल्स डेली चायना के मुताबिक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि पीड़ितों को तभी तरह की मदद करेगी। उन्होंने घटना की तुरंत जांच करने व आगे से ऐसी घटनाएं रोकने के आदेश जारी किए हैं।

शंघाई में राहत कार्यों के लिए एक दल का गठन किया गया है।

चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार नये साल के स्‍वागत में आयोजित इस उत्‍सव में काफी संख्‍या में लोग जमा हुए थे। उत्सव में लोगों की भारी भीड़ जमा थी जबकि सुरक्षा के इंतजाम उतने अच्‍छे नहीं थे। तभी अचानक अफवाह की वजह से वहां भगदड़ मच गई।

सभी लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। इस वजह से कई लोग कुचले गये। बाद में पता चला कि 35 लोगों की मृत्यु हो गयी है, जबकि लगभग 48 लोगों को घायल अवस्‍था में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

कयास लगाये जा रहे हैं कि किसी ने अफवाह उड़ायी थी कि वहां बम है। फेसबुक पर दिखाए गए चित्रों में आयोजन स्थल पर काफी भीड़ दिखी। कुछ चित्रों में बचाव कर्मियों को लोगों को बचाते हुए और घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस खड़ी हुई दिखायी गयी है।

देखें वीडियो http://www.hastakshep.com/oldvideo?vtnid=NjA5NTIwfHwxNzE2fHwwfHx8fDV8fA==

‪#‎ShanghaiStampede | #शंघाई | #चीन | #बुंड | #नया साल | #जश्‍न | #भगदड़ | #35 मृत्यु | #35-dead in shanghai at new year eves function 25 women