मार्क्स : आज के सन्दर्भ में
मार्क्स : आज के सन्दर्भ में
प्रिय साथी,
अभिवादन
उन्नीसवीं सदी के महान चिन्तक और क्रांतिकारी कार्ल मार्क्स के जन्म दिवस , 5 मई , के अवसर पर गांधी शांति प्रतिष्ठान , दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नयी दिल्ली में पांच मई को शाम पांच से आठ बजे तक एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. विषय है : “मार्क्स : आज के सन्दर्भ में”.
कार्ल मार्क्स ने दुनिया के मेहनतकश वर्ग को आदर्शवाद (और वर्ग विभाजन को सही ठहराने वाले हर दर्शन) के खिलाफ एक नया वैज्ञानिक विश्व दृष्टिकोण (द्वंद्वात्मक भौतिकवाद ) दिया जो ज्ञान के क्षेत्र में एक नयी क्रांति है. उनकी शिक्षाओं ने दुनिया के तमाम मजदूरों, शोषितों, उत्पीड़ितों और न्यायप्रिय नागरिकों को एक बेहतर समाज के लिए संघर्ष करने को प्रेरित किया. ईश्वर , धर्म, शोषण तथा गैर-बराबरी के तमाम रूपों के खिलाफ उनकी आवाज़ ने जो उम्मीद जगाई , वह आज भी संघर्षरत कार्यकर्ताओं के दिलों में रोशनी बन कर जगमगा रही है और उन्हें एक शोषण-विहीन समाज की स्थापना के लिए प्रेरणा की स्रोत रही है.
इस विचार गोष्ठी में सब साथी मार्क्स के व्यक्तित्व और कृतित्व पर तो चर्चा करेंगे ही, साथ ही, आज के सन्दर्भ में मार्क्स की शिक्षाओं को कैसे समझा जाय और उनकी क्रियान्वयन की संभावनाओं के बारे में भी विचार विमर्श करेंगे.
आप इस विचार गोष्ठी में शरीक होने के लिए सादर आमंत्रित हैं. जरूर आइये.
अभिवादन सहित
अर्जुन प्रसाद सिंह, ए. के. मांझी, के के नियोगी


