लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह आज लखनऊ पहुंचे और सत्ता के गलियारों का तापमान बढ़ा गए।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के लिए अमर सिंह खुद लखनऊ पहुंचे।

दोनों बिछड़े हुए नेताओं के बीच इस मुलाकात को इस संदर्भ में अहम माना जा रहा है कि दो हफ्तों में इन पुराने साथियों की यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों 5 अगस्त को एक मंच पर दिखे थे। उस दिन समाजवादी पार्टी के नेता जनेश्वर मिश्रा के नाम पर एक पार्क का उद्घाटन किया था, तभी से अमर की समाजवादी पार्टी में वापसी की खबरें चर्चा में हैं। हालांकि सपा महासचिव रामगोपाल यादव, अमर सिंह की सपा में वापसी की किसी भी संभावना को इंकार करते हुए सख्त बयान दे चुके हैं।

अमर सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उनकी आज शिवपाल यादव से और फिर मुलायम के घर पर निजी बातचीत हुई है, वहां अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

मुलाकात के बाद अमर ने कहा कि मुलायम जब भी बुलाएंगे, मैं उनसे मिलने आऊंगा। उन्होंने बहुत प्रेम-सम्मान दिया और मेरे बीच में कोई दूरी नहीं है। हमारी मुलाकातें चलती रही हैं। मुलायम से मेरे व्यक्तिगत संबंध थे और रहेंगे।

सपा में आने के सवाल को टालते हुए अमर सिंह ने कहा कि फिलहाल वह 21 तारीख को विदेश यात्रा पर जा रहे हैं।
Won't reveal details of the meet,only the Yadav family has the right to speak on it-Amar Singh on meeting Mulayam pic.twitter.com/GTcBEsWJzl

— ANI (@ANI_news) August 19, 2014
BREAKING NEWS: मुलायम सिंह ने स्नेह और सम्मान दियाः अमर सिंह #Aajtak ...http://t.co/fW7doZkbX7

— आज तक (@aajtak) August 19, 2014