मेरा भाई बहुत ही शुद्ध है, जो भी मिलता है उससे, उसको प्यार हो ही जाता है- श्रद्धा कपूर
मेरा भाई बहुत ही शुद्ध है, जो भी मिलता है उससे, उसको प्यार हो ही जाता है- श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर - (हसीना पारकर) से बातचीत
हसीना लुक के बारे में क्या तारीफ मिल रही है ?
हसीना के लुक के लिए बहुत सारी तारीफ हुयी। परिवार के लोगों ने बेहद तारीफ की, लेकिन असली बात रिलीज के बाद ही पता चलेगी।
कैसे मिली फिल्म ?
फिल्म के बारे में मुझे तब पता चला जब मेरे भाई ने मुझसे कहा कf वो एक फिल्म कर रहे हैं जिसका नाम 'हसीना पारकर' है। अपूर्वा लखिया सर ने मुझे हसीना जी की तस्वीर दिखाई, मैं नर्वस थी लेकिन डायरेक्टर के कॉन्फिडेंस को देखकर बेहद उत्साह से परिपूर्ण थी।
हसीना पारकर से मिलना हुआ ?
हसीना जी से मिलने का मौका नहीं मिला। अपूर्व सर ने उनसे मुलाक़ात की थी। मैंने , भैया (सिद्धांत कपूर ) ने, अंकुर भाटिया और टीम ने हसीना जी की फॅमिली के साथ काफी वक्त बिताया।
हसीना जी के बारे में क्या बातें पता चली ?
उनके परिवार से मिलने के बाद हमें कई किस्से भी पता चले और उन किस्सों से मैंने नोट्स बनाये, मैं उनके सामने 3 पेज भर के सवाल किये थे। सब कुछ इकठ्ठा करके बड़े स्क्रीन पर दर्शाने की कोशिश की है।
रिलीज डेट करीब है ?
जी मैं बेहद उत्साहित हूँ और इसके बाद साहो और सायना फिल्म की जमकर तैयारी कर रही हूँ।
सायना की बायोपिक और साहो के लिए क्या तैयारियां हैं ?
सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए मैं बैडमिंटन सीख रही हूँ, साथ ही साहो के लिए तेलुगु भी सीख रही हूँ।
भाई के साथ काम करना कैसा रहा ?
हम दोनों ने एक साथ काम किया, काफी मजा आया, मेरा भाई बहुत ही शुद्ध है, जो भी मिलता है उससे, उसको प्यार हो ही जाता है। मेरा भाई बहुत ही अच्छा है।
प्रस्तुति – संतोष पी


