मॉब लिंचिंग को लेकर संसद के दोनों सदनों में कार्यस्थगन प्रस्ताव

नई दिल्ली, 18 जुलाई। बुधवार को शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। सत्र के पहले दिन ही मॉब लिंचिंग को लेकर संसद के दोनों सदनों में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्यसभा सदस्य डी राजा ने मॉब लिंचिंग के मामलों तथा स्वामी अग्निवेश पर हमले को लेकर राज्यसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस भी राज्यसभा में यह नोटिस दे चुकी है, तथा राष्ट्रीय जनता दल ने यही नोटिस लोकसभा में दिया है।

संसद का मॉनसून सत्र बुधवार को ही शुरू हो रहा है.

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद जेपी यादव ने मॉब लिंचिंग के मामलों को लेकर लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।


style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="5649734626″>