मोदी की बेलगाड़ी पर कांग्रेस का पलटवार, भाजपा को लोग अब 'लिंच पुजारी' कहने लगे हैं
मोदी की बेलगाड़ी पर कांग्रेस का पलटवार, भाजपा को लोग अब 'लिंच पुजारी' कहने लगे हैं
मोदी की बेलगाड़ी पर कांग्रेस का पलटवार, भाजपा को लोग अब 'लिंच पुजारी' कहने लगे हैं
नई दिल्ली, 8 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस को “बेलगाड़ी” कहे जाने के बाद अब कांग्रेस ने भाजपा को 'लिंच पुजारी' कहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि लोग इस पार्टी को अब 'लिंच पुजारी' कहने लगे हैं।
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी एक फ्लॉप रैली में कांग्रेस को 'बेल गाड़ी' कहा था क्योंकि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता जमानत पर रिहा है। मोदी के इस तंज के एक दिन बाद सिब्बल ने भाजपा को 'लिंच पुजारी' कहा है।
सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, "लिंचिंग के दोषी आठ आरोपियों को जब जमानत मिली तो जयंत सिन्हा ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। आपने गलत समझा है मोदीजी। वे कह रहे हैं कि आपकी सरकार लिंच पुजारी बन गई है।"
सिब्बल ने उस घटना का जिक्र किया है जब जब झारखंड के रामगढ़ लिंचिंग मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कथित तौर पर इन आठ आरोपियों का स्वागत किया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उच्च न्यायालय ने इन दोषियों की उम्रकैद की सजा रद्द कर इन्हें जमानत दे दी थी और जमानत के बाद ये दोषी स्थानीय भाजपा नेता के साथ जयंत सिन्हा के आवास पर पहुंचे थे।
जयंत सिन्हा ने यह कहते हुए अपना बचाव किया है कि उनका देश की न्यायिक प्रणाली और कानून में पूरा विश्वास है।
8 accused convicted for lynching are garlanded by Jayant Sinha when granted bail .
You got it wrong Modiji .
They say your Government has become :
Lynch-Pujari
— Kapil Sibal (@KapilSibal) July 8, 2018


