The entire Samajwadi family was shocked by the death of Mohan Singh.

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद मोहन सिंह के आकस्मिक निधन (Sudden death of Samajwadi Party's National General Secretary and MP Mohan Singh) से पूरा समाजवादी परिवार स्तब्ध रह गया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, विधान सभा के स्पीकर माता प्रसाद पाण्डेय एवं मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 70 वर्षीय श्री सिंह के निधन की लखनऊ में सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय में झण्डा आधा झुका दिया गया। मुलायम सिंह यादव के निकट सहयोगी मोहन सिंह के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओ में शोक की लहर दौड़ गयी।

मुलायम सिंह यादव एवं मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि श्री मोहन सिंह का निधन अपूर्णीय क्षति है। उन्होने अपना पूरा जीवन समाजवादी विचार धारा के लिये लगा दिया। उनकी कमी हमेशा खलेगी। वह समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिये हमेशा चिन्तित रहते थे।

मोहन सिंह ने अपनी राजनैतिक जीवन की शुरूआत डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर की थी। उन्हें डॉ लोहिया का सानिध्य प्राप्त था तथा वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होने छात्रों एवं युवा के आन्दोलनों का भी नेतृत्व किया था।

मोहन सिंह ने आपात काल के विरूद्ध उन्नीस सौ पचहत्तर छिहत्तर में जेल की यातनायें सही थीं। उन्होंने देवरिया का लोक सभा में प्रतिनिधित्व भी किया था, मोहन सिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य एवं मंत्री भी रहे थे। वर्तमान में वह राज्य सभा के सदस्य थे।

?list=PLPPV9EVwmBzB-TQC5Cxzm2gY_Oqcd3EIC