यूपी : धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर बजाते रहो पर लगेगी रोक
यूपी : धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर बजाते रहो पर लगेगी रोक
धार्मिक स्थलों पर नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर
उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुनाया फरमान
मस्ज़िद की अजान से परेशान होने वाले बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम चाहें तो अच्छी नींद लेने के लिए उत्तर प्रदेश में रह सकते हैं। जी हां ! उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर बिना इजाजत लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगा दी गई है...हाईकोर्ट के आदेश के बाद यूपी पुलिस ने फरमान जारी किया है,,,कि जो भी बिना इजाजत के धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी...वैसे ये फरमान भले ही हाईकोर्ट के आदेश के बाद सुनाया गया हो...लेकिन इस पर सियासी बवाल मचना तो तय है...
उत्तर प्रदेश में अब नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर...मंदिरों में नहीं सुनाई देंगे भजन...मस्जिद में भी बिना लाउडस्पीकर होगी आजान...
जी हां उत्तर प्रदेश पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर बिना इजाजत बजने वाले लाउडस्पीकरों पर बैन लगा दिया है... आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने कहा कि....पुलिस धार्मिक स्थलों पर बिना इजाज़त बजने वाले लाउडस्पीकर हटवाएगी...
दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से सवाल किया था कि...किसके आदेश पर लाउडस्पीकर बज रहे हैं....
बता दें 20 दिसंबर 2017 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंदिर और मस्जिद में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दायर की गई जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए...यूपी सरकार को फटकार लगाई थी...
कोर्ट ने कहा था कि...किसी भी खास मौके पर सार्वजनिक रूप से लाउडस्पीकर बजाने से पहले प्रशासन से इजाजत लेना होगी और तय शर्तें के साथ ही लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति मिलेगी.
कोर्ट ने कहा कि...ध्वनि प्रदूषण नियम, 2000 के मुताबिक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की इजाजत नहीं है. फिर यूपी सरकार इसका पालन क्यों नहीं कर रही है....
कोर्ट की इसी फटकार के बाद आज पुलिस ने भी लाउडस्पीकरों पर बैन लगा दिया


