योगी के राम के मुकाबिल अखिलेश के कृष्ण
योगी के राम के मुकाबिल अखिलेश के कृष्ण
Akhilesh Yadav planning to erect statue of Lord Krishna
#Akhilesh_Yadav_planning_to_erect_statue_of_Lord_Krishna
कहा जाता है कि...भगवान राम और श्री कृष्ण विष्णु के ही रूप हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की सियासत देखिए जहां राजनेताओं ने विष्णु के दोनों रूपों को ही सरकार और विपक्ष में बांट दिया है। एक ओर जहां सरकार राम का नाम जपकर रामायण लिख रही है तो दूसरी ओर विपक्ष ने महाभारत की रचना करने की तैयारी कर ली है।यानी योगी के राम है तो अखिलेश के कृष्ण। जी हां सियासी जमीं पर महाभारत की रचना करने वाले अखिलेश ना सिर्फ कृष्ण की लीला दिखाने जा रहे हैं बल्कि दुर्योधन की मूर्ति लगाकर ये संकेत भी देना चाहते हैं कि...यहां पापियों की कोई जगह नहीं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति की स्थापना को लेकर पत्रकारों से कहा कि श्री कृष्ण के साथ यहां महाभारत के दूसरे पात्र दुर्योधन की मूर्ति भी लगवाई जाएगी, ताकि नई पीढ़ी को इसके बारे में जानकारी मिल सके।
इटावा में एक शादी समारोह में शामिल होने आए अखिलेश ने कहा कि कृष्ण और दुर्योधन की मूर्ति सैफई के एक स्कूंल ग्राउंड में लगाई जाएगी।
भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि हम सब तो पहले से ही धार्मिक आस्था वाले हैं। दिखावा अलग लोग करते हैं। वो यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि कौन नहीं चाहता है कि राम राज हो, लेकिन क्या विकास को रोकना राम राज है? पुलिस द्वारा हो रही वसूली रामराज है या फिर छोटी सी लड़की के साथ बलात्कार हो जाए यह रामराज है? बीजेपी के राज में तो अपराध ही रामराज है !
आपको बता दें कि अखिलेश यादव सैफई में भगवान श्रीकृष्ण की 50 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित करवा रहे हैं। कांस्य की इस प्रतिमा को अभी तैयार किया जा रहा है। इस प्रतिमा का निर्माण पिछले डेढ़ साल से किया जा रहा है। इस प्रतिमा को 2019 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
चैनल सब्सक्राइब करें:


