रंगलाल जामुड़ा, कृषि मंत्रालय में विशेष सचिव
रंगलाल जामुड़ा, कृषि मंत्रालय में विशेष सचिव
नई दिल्ली। ओडिशा कैडर के 1981 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी रंगलाल जामुड़ा, कृषि एवं सहकारिता विभाग, कृषि मंत्रालय में विशेष सचिव होंगे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अस्थाई रूप से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है।
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अस्थाई रूप से जिन नियुक्तियों को मंजूरी दी है उसके अनुसार पश्चिम बंगाल कैडर की 1980 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी सुश्री नंदिता चटर्जी, सदस्य सचिव, राष्ट्रीय महिला आयोग, उनका पद एवं वेतनमान सचिव स्तर का होगा।
1981 बैच के उत्तराखंड कैडर के आई.ए.एस. अधिकारी अमरेन्द्र सिन्हा, विशेष सचिव एवं विकास आयुक्त, लघु सूक्ष्म एवं मझौले मंत्रालय होंगे
नियुक्ति समिति ने निम्नलिखित नियुक्तियों को भी मंजूरी दी है-
1. सुधीर भार्गव, आई.ए.एस. (राजस्थान, 1979), सचिव, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग को 01.01.2015 से एक माह की अवधि अथवा अगले आदेशों तक जो भी जल्दी हो, निशक्तजन आधिकारिता विभाग, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
2. शैलेष नायक, सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय को 01.01.2015 से एक माह की अवधि अथवा स्थाई नियुक्ति होने अथवा अगले आदेशों तक जो भी जल्दी हो, अंतरिक्ष विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


