रूस की अमरीका को कड़ी चेतावनी, आग से खेलना बंद करो
सीआईए, रूस पर साइबर हमले की योजना बना रही है
नई दिल्ली। रूस के ख़ुफ़िया सुरक्षा विभाग में रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत ने मास्को के विरुद्ध साइबर हमले आरंभ करने पर आधारित अमरीका की धमकी के बाद वाशिंग्टन को सचेत किया है कि यह फ़ैसला आग से खेलना है।

ईरान के एक समाचार पोर्टल की ख़बर के मुताबिक विलादीमीर पुतीन के विशेष प्रतिनिधि अंद्रे क्रोतेस्कीख़ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रूस के विरुद्ध किसी भी कार्यवाही का मुंहतोड़ उत्तर दिया जाएगा और मास्को को डराने की अमरीका की कार्यवाही साधारण और ग़ैर ज़िम्मेदाराना है।

ईरानी ख़बर मुताबिक कामरसेन्ट समाचार पत्र ने लिखा कि अमरीका की जासूसी संस्था सीआईए, रूस पर साइबर हमले की योजना बना रही है और यह रूस का जवाब देने को तैयार है।

अमरीका के राष्ट्रपति, राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन सहित विभिन्न नेता बारंबार यह दावा कर चुके हैं कि रूसी हैकर राष्ट्रपति चुनाव को बाधित करने के लिए निरंतर साइबर हमले कर रहे हैं।