नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स से) छुट्टी मिल गई और अब वह राजधानी एक्सप्रेस से रांची जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स में डॉक्टर के हवाले से कहा गया है कि लालू की तबियत में काफी सुधार है, जिसके चलते उन्हें छुट्टी दी गई है।

एम्स से डिस्चार्ज होने पर लालू यादव ने नाराजगी जताते हुए एम्स के निदेशक को चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने लिखा कि राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह कई बार बाथरूम में गिर चुके हैं, इसलिए उन्हें अभी डिस्चार्ज ना किया जाए।

एम्स से निकलने के बाद लालू यादव ने मीडिया कर्मियों को बताया कि यह अन्यायपूर्ण है, लालू यादव के स्वास्थ्य को बिगाड़ने की साजिश है। मुझे ऐसी जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है जहां कोई सुविधा नहीं है। यह एक कठिन समय है, लेकिन मुझे इसका सामना करना पड़ेगा ।

राजद के नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि एम्स से रांची के अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्णय जल्दबाजी में लिया गया है। एम्स बहुत बेहतर है और मुझे आश्चर्य है कि यह निर्णय क्यों लिया गया है। केवल एम्स ही लालूजी के अचानक शिफ्ट करने का कारण बता सकता हैं।

आपको बता दें कि लालू के एम्स से डिस्चार्ज होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की थी और साथ ही उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की थी।

ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

Visit us on http://www.hastakshep.com/old

Visit us on http://healthhastakshep.com/old

Visit us on http://phaddalo.com/

Follow us on Facebook https://goo.gl/C4VnxC

Follow us on Twitter https://twitter.com/mediaamalendu