लालू बोले वह मुर्दा समझ रहे हैं, उन्हें कहो मरा नहीं हूं मैं
लालू बोले वह मुर्दा समझ रहे हैं, उन्हें कहो मरा नहीं हूं मैं
पटना, 21 जनवरी। चर्चित चारा घोटाले Fodder scam के कई मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल Rashtriya Janata Dal (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव Lalu Prasad Yadav ने आज बिना किसी का नाम लिए इशारों ही इशारों में उन लोगों को सचेत किया, जो लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं। लालू ने कहा कि जो लोग मुझको मुर्दा समझ रहे हैं, उन्हें कहो कि अभी वे मरे नहीं हैं।
लालू ने एक पत्रिका के अंक को शेयर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से शायराना अंदाज में टवीट कर लिखा,
"अभी गनीमत है सब्र मेरा, अभी लबालब भरा नहीं हूं, वह मुझको मुर्दा समझ रहा है, उसे कहो मैं मरा नहीं हूं।"
उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले के कई मामले में लालू झारखंड की एक जेल में सजा काट रहे हैं। फिलहाल अपनी बीमारी को लेकर वे रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
बिहार में राजद नीत महागठबंधन के नेता लोकसभा में सीट बंटवारे को लेकर लगातार लालू से मिलने वहां पहुंच रहे हैं। कहा जा रहा है कि बिना लालू की हरी झंडी के महागठबंधन में सीट बंटवारा आसान नहीं है।
अभी ग़नीमत है सब्र मेरा
अभी लबालब भरा नहीं हूँ
वह मुझको मुर्दा समझ रहा है
उसे कहो मैं मरा नहीं हूँhttps://t.co/FZNbjgYTBj— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 21, 2019
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
Fodder scam, Rashtriya Janata Dal, Lalu Prasad Yadav, latest news of Lalu Prasad Yadav, News of Bihar, चारा घोटाले, राष्ट्रीय जनता दल, लालू प्रसाद यादव, लालू प्रसाद यादव के ताजा समाचार, बिहार के समाचार,


