वरिष्ठ समाजवादी नेता अखेई अचुमी का निधन
वरिष्ठ समाजवादी नेता अखेई अचुमी का निधन
वरिष्ठ समाजवादी नेता अखेई अचुमी का निधन
नई दिल्ली, 06 जुलाई। पूर्वोत्तर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजवादी नेता और सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अखेई अचुमी का दीमापुर के एक अस्पताल में 5 जुलाई 2018 को निधन हो गया। उनकी उम्र 70 वर्ष थी। श्री अखेई अचुमी कैंसरस गैस्ट्रिक अल्सर से पीड़ित थे।
अखेई अचुमी सुरेंद्र मोहन समेत कई वरिष्ठ समाजवादी नेताओं से निकटता से जुड़े थे। वे देश की समाजवादी राजनीति और नागालैंड में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में बहुत सक्रिय थे। उन्होंने नागालैंड से 2004 का लोकसभा चुनाव जनता दल (सेक्युलर) और 2014 का लोकसभा चुनाव सोशलिस्ट पार्टी (भारत) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। अखेई अचुमी नागालैंड लोकसभा के लिए इस साल मई में संपन्न हुए उप-चुनाव में भी हिस्सा लेने की योजना बना रहे थे। हालांकि, उन्हें अपने बीमार स्वास्थ्य के कारण चुनाव लड़ने का विचार छोड़ना पड़ा।
पार्टी अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह ने कहा कि अखेई अचुमी का अचानक निधन समाजवादी आंदोलन, विशेष रूप से सोशलिस्ट पार्टी (भारत) के लिए एक बड़ा नुकसान है।
सोशलिस्ट पार्टी अपने प्रिय नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।


