शशिकला होंगीं तमिलनाडु की अगली मुख्यमंत्री, पन्नीरसेल्वम ने दिया इस्तीफा

शशिकला एआईएडीएमके के विधायक दल की नेता चुनी गईं

चेन्नई, 5 फरवरी। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता की मित्र शशिकला नटराजन तमिलनाडु की नई मुख्यमंत्री होंगी।

तमिलनाडु में ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के विधायकों ने को पार्टी महासचिव वी.के.शशिकला को विधायक दल का नेता चुन लिया, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि निवर्तमान मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम ने एआईएडीएमके विधायकों की बैठक में शशिकला का नाम प्रस्तावित किया।

शशिकला के चुनाव का फैसला एकमत से लिया गया।