सपा का गुंडाराज गया, भाजपा का आ गया : भाजपा विधायक पर सीओ को धमकाने का आरोप
सपा का गुंडाराज गया, भाजपा का आ गया : भाजपा विधायक पर सीओ को धमकाने का आरोप
डीबी लाइव
नई दिल्ली, 15 मार्च। यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर लगाम लगाने के वादे के साथ सत्ता में आई बीजेपी के नेता ही अब बेलगाम हो गए हैं।
325 सीटों पर जीत का खुमार बीजेपी नेताओं के सर इस कदर चढ़ गया है कि वो अब अपने रुतबे का रौब दिखा रहे हैं।
चुनावी मौसम में जनता का साथ मांगने वाले विधायक जीत मिलने के बाद ही पुलिस को ही धमकाने लगे हैं।
ताजे मामले में भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू पर एक सीओ ने ऑडियो जारी करते हुए धमकाने के आरोप लगाए हैं।
पूरा मामला खमरिया गांव में एक दलित की पत्नी और मां से बदसलूकी और मारपीट का है।
विधायक के मुताबिक ये काम समाजवादी पार्टी के गुंडों ने किया है...और पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की..जिसके बाद उन्हें थोड़ा सख्त लहजे से बात करनी पड़ी।
विधायक और पुलिस अफसर की बातचीत का कथित ओडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है...
आइए आपको सुनाते हैं कि किस तरह विधायक साहब ने अपने रुतबे का रौब दिखाते हुए एक पुलिस अफसर को धमकाया है..
अपनी दबंगई का ऑडियो वायरल होने के बाद अब नेताजी आधी हकीकत और आधा फसाने का राग अलाप रहे हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या जीत की खुशी में बीजेपी विधाययक कायदे कानून भूल रहे हैं ?
डिस्क्लेमर - हालांकि डीबी लाइव इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है


