सरकारी आंकड़े बताते हैं मोदीराज में बढ़े आतंकी हमले और शहीद जवानों की संख्या
सरकारी आंकड़े बताते हैं मोदीराज में बढ़े आतंकी हमले और शहीद जवानों की संख्या
नई दिल्ली, 16 फरवरी। स्वयं केंद्र सरकार के आंकड़े चुगली कर रहे हैं कि केंद्र में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की सरकार बनने के बाद देश में न सिर्फ आतंकी हमले (Terrorist attack) बढ़े हैं बल्कि जवानों के शहीद होने की संख्या (number of martyrs of soldiers) में भारी बढ़ोत्तरी हुई है।
गृह मंत्रालय का अपना आंकड़ा (figures from the Home Ministry) है कि 2014 से 2018 में कश्मीर में आतंकी हमले (terror attacks in Kashmir) 176% बढे हैं, और शहीदों की संख्या (number of martyrs) 93%.
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB Delhi) द्वारा 05 FEB 2019 सायं 5:25PM पर प्रकाशित गृह मंत्रालय की विज्ञप्ति (Release ID: 1562722) के मुताबिक मोदी सरकार आने के बाद आतंकी हमलों का ब्यौरा निम्नलिखित है –
साल शहीद हमले
2014 47 222
2015 39 208
2016 82 322
2017 80 342
2018 91 614
विज्ञप्ति के अनुसार देश में वर्ष 2014 और 31.12.2018 तक हुई आतंकवादी / विद्रोही / उग्रवादी घटनाओं का विवरण इस प्रकार है:
- देश का भीतरी इलाका (Hinterland of the country)
| वर्ष | आतंकवादी हमले की संख्या | मारे गए नागरिकों की संख्या | मारे गए सुरक्षा बल के जवानों की संख्या | मारे गए आतंकवादी की संख्या |
| 2014 | 03 | 04 | Nil | Nil |
| 2015 | 01 | 03 | 04 | 03 |
| 2016 | 01 | 01 | 07 | 04 |
| 2017 | - | - | - | - |
| 2018 | 1 | 3 | - | - |
(2) जम्मू और कश्मीर (Jammu & Kashmir)
| वर्ष | आतंकवादी घटनाओं की संख्या No. of terrorist incidents | मारे गए नागरिकों की संख्या | मारे गए सुरक्षा बल के जवानों की संख्या | मारे गए आतंकवादी की संख्या |
| 2014 | 222 | 28 | 47 | 110 |
| 2015 | 208 | 17 | 39 | 108 |
| 2016 | 322 | 15 | 82 | 150 |
| 2017 | 342 | 40 | 80 | 213 |
| 2018 | 614 | 38 | 91 | 257 |
(3) North Eastern Region
| वर्ष | उत्तर पूर्व में उग्रवाद से संबंधित घटनाओं की संख्या Number of incidents relating to insurgency in the North East | मारे गए नागरिकों की संख्या | मारे गए सुरक्षा बल के जवानों की संख्या | No. of extremist killed |
| 2014 | 824 | 212 | 20 | 181 |
| 2015 | 574 | 46 | 46 | 149 |
| 2016 | 484 | 48 | 17 | 87 |
| 2017 | 308 | 37 | 12 | 57 |
| 2018 | 252 | 23 | 14 | 34 |
(4) वामपंथी उग्रवाद Left Wing Extremism (LWE)
| वर्ष | वामपंथी उग्रवाद से संबंधित घटनाओं की संख्या Number of incidents relating to Left Wing Extremism | मारे गए नागरिकों की संख्या | मारे गए सुरक्षा बल के जवानों की संख्या | No. of Left Wing extremists killed |
| 2014 | 1091 | 222 | 88 | 63 |
| 2015 | 1089 | 171 | 59 | 89 |
| 2016 | 1048 | 213 | 65 | 222 |
| 2017 | 908 | 188 | 75 | 136 |
| 2018 | 833 | 173 | 67 | 225 |
वरिष्ठ पत्रकार भारत शर्मा कहते हैं कि भक्तों को शर्म मगर कहाँ आएगी कि सर्जिकल स्ट्राइक के दावे के बाद भी शहादतें भी बढ़ी हैं हमले भी! और भगवान के लिए आतंकी भी ज़्यादा मारे गए हैं वाली बेशर्मी न करे कोई - पर्सेंटेज में वो 2013 में 63 ही रहते थे!
श्री शर्मा कहते हैं कि सवाल हमारे जवानों की जान और आतंकियों की बढ़ गई हिम्मत, और ख़ुफ़िया एजेंसियों से लेकर सरकारों की असफलता तक का है कि भाजपा राज में कश्मीर में इतना अलगाव कैसे पैदा हो गया कि 2014 में 222 से 2018 में 622 हमले हो गए! ये भी कि ख़ुफ़िया तंत्र क्या कर रहा था जो रोक नहीं पाया!
कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें
ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
- अल्लाह बख़्श: एक भूला हुआ धर्मनिरपेक्ष शहीद
- युद्ध बनाम आतंकवाद: कैसे हथियारों का कारोबार तय करता है वैश्विक राजनीति का रुख?
- 'बंदरों की लड़ाई' और मदारी की हँसी: भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर न्यायमूर्ति काटजू की चेतावनी
- विक्रम मिस्री भी कम 'गुनाहगार' नहीं ! मतलब कि देश महान हो गया
- सूरजगढ़ खनन और आदिवासी विस्थापन: विकास की आड़ में आदिवासी अधिकारों का दमन


