सरेआम गोली चल रही हैं और भाजपा सरकार के मुखिया विज्ञापनों में झूठ बोलने में व्यस्त हैं : प्रियंका गांधी
सरेआम गोली चल रही हैं और भाजपा सरकार के मुखिया विज्ञापनों में झूठ बोलने में व्यस्त हैं : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली, 03 मार्च 2021. कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है।
मेरठ की एक वारदात में घायल एक छात्रा का चित्र शेयर करते हुए श्रीमती गांधी ने अपने सत्यापित फेसबुक पेज पर लिखा -
“यूपी की कानून व्यवस्था का हाल इस कदर बुरा है कि आम जन कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।
मेरठ की एक छात्रा बाजार में दुकान पर खड़ी थीं। किन्हीं दो गुटों में झगड़ा हुआ और गोली चलने लगी। दुकान पर खड़ी छात्रा को गोली लग गई।
कानून व्यवस्था का हाल देखिए। सरेआम गोली चल रही हैं और उसका शिकार आमजन हो जा रहे हैं।
सोचिए इस छात्रा के परिवार पर क्या बीत रही होगी?
लेकिन भाजपा सरकार के मुखिया विज्ञापनों में, इंटरव्यूज में झूठ बोलने में व्यस्त हैं।“
यूपी की कानून व्यवस्था का हाल इस कदर बुरा है कि आम जन कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।
खबरों के अनुसार मेरठ की एक छात्रा...
Posted by Priyanka Gandhi Vadra on Wednesday, March 3, 2021


