सलीम बेग ने बुआ-बबुआ से पूछा गठबंधन की जीत होने पर वे भाजपा का समर्थन करेंगे या कांग्रेस का ?
सलीम बेग ने बुआ-बबुआ से पूछा गठबंधन की जीत होने पर वे भाजपा का समर्थन करेंगे या कांग्रेस का ?
लखनऊ, 14 जनवरी। आरटीआई कार्यकर्ता और मानवाधिकार कार्यकर्ता सलीम बेग ने सपा-बसपा गठबंधन से सवाल किया है कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन की जीत होने पर वे भाजपा का समर्थन करेंगे या कांग्रेस का ?
श्री बेग ने कहा सपा-बसपा गठबंधन बतायें यू.पी. में गठबंधन की जीत होने पर वे भाजपा को समर्थन करेंगे या कांग्रेस को ?
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जब इनकी हैसियत समर्थन देने तक ही सीमित है तो हम इन्हें अपना क़ीमती वोट क्यों दें ?
रोष में सलीम बेग ने कहा कि ये वक़्त है इन वोटों के भिखारियों से सवाल-जवाब करने का, याद रहे, ये ढोंगी फिर आपके हाथ नहीं आयेंगे।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


