सुरेशचन्द्र शुक्ल के कहानी संग्रह 'सरहदों के पार' का विमोचन
सुरेशचन्द्र शुक्ल के कहानी संग्रह 'सरहदों के पार' का विमोचन
नई दिल्ली। बीसवीं सदी से विदेशों में हिंदी कहानी लेखन और सम्पादन करने वाले सुपरिचित साहित्यकार सुरेशचन्द्र शुक्ल की इक्कीसवीं सदी की कहानियों के संग्रह 'सरहदों के पार' का विमोचन है जिसमें अनेक प्रख्यात कथाकार कहानी संग्रह पर चर्चा करेंगे।
जो कहानी पढ़ते हैं, लेखन से जुड़े हैं, शोध छात्र-छात्रा हैं अध्यापन और पत्रकारिता से जुड़े हैं उनके लिए भी यह बेहतरीन मौका है कहानी से जुड़े पहलुओं को जानने का। विमोचन समारोह शुक्रवार 7 मार्च को शाम 4:00 बजे, हिंदी भवन, विष्णु दिगंबर मार्ग, नयी दिल्ली में संपन्न होगा जिसमें साहित्य अकादमी के अध्यक्ष एवं प्रख्यात आलोचक विश्वनाथप्रसाद तिवारी मुख्य अतिथि होंगे।
Next Story


