मधुवन दत्त चतुर्वेदी
हिसाब मांगने में हर्ज क्या है साहेब ?
पिछले साठ साल में सरकार की पहली ही छमाही में -
● एक साथ 14% रेल भाडा बढ़ा था क्या ?
● रक्षा, बीमा,रेल आदि में FDI की दीवानगी दिखी थी क्या ?
● इतनी अधिक सांप्रदायिक कलह की घटनाएँ हुई थीं क्या ?
● और उन पर मुखिया का मौन-समर्थन रहा था क्या ?
● जीवन रक्षक दवाइयां नियंत्रण मुक्त की गई क्या ?
● साढ़े आठ हजार रुपये से बढ़ कर कोई दबाई (कैंसर की) सीधे एक लाख रूपए की और ढाई हजार रुपये से बढ़ कर कोई दवाई (कुत्ता काटे की) सीधे सात हजार रूपया की हुई क्या ?
● घोषित युद्ध-काल के अलाबा पाकिस्तान और चीन ने इतनी घुसपैठ की व् इतनी जानें लीं क्या ?
● और क्या ऐसे में किसी प्रधानमंत्री ने इन देशों के शासकों के लिए पलक पांवड़े बिछाये क्या ?
● कोई प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों की उपेक्षा करता हुआ देश के धन्ना सेठों को साथ लेकर विदेशों में घूमा क्या ?
● योजना आयोग ख़त्म किया क्या ?
● सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति को इतनी निर्लज्जता से प्रभावित किया क्या ?
● समयबद्ध वायदों (काला धन, महंगाई आदि) पर चुप्पी साधी क्या ?
● अपने मंत्रियों की जासूसी कराई क्या ?
● दूरदर्शन पर आरएसएस चीफ का लाइव प्रसारण कराया क्या ?
● संचार साधनों (रेडियो- टीवी) का निजी हित/छवि के लिए बेजा प्रयोग किया क्या ?
● आम जनता को कड़वी दवा और धन्ना सेठों को मीठी थाली इतनी तेजी से परोसीं क्या ?
● सार्वजनिक जीवन में शुचिता और नैतिकता की डींगें हांकते हुए बलात्कारी, अपराधी और दंगाईयों को साथ बनाये रखा क्या ?
● शिक्षक दिवस पर बच्चों को जबरन भाषण सुनने को बाध्य किया क्या ?
● दंगा आरोपी को जेड सुरक्षा और दंगाइयों का सम्मान किया क्या ?
● संसद में गाजा पर चर्चा तक में रोड़े अटकाए क्या ?
● आते ही भ्रष्टाचार और मंहगाई ख़त्म करने के वायदे पर चुप्पी साधी क्या ?
● राज्यपालों से राजनैतिक प्रतिशोध लिया क्या ?
● चायवाला बताकर आया और फिर जीवन शैली से सादगी उतार फेंकी क्या ?
● अधिक बोलने के चक्कर में गलत बोल-बोल कर देश की जग हंसाई कराई क्या ?
● वायदे पूरे न करने पर 'हनीमून' के लिए समय माँगा क्या ?
साहेब ! बकबास की है तो जबाब भी देना पड़ेगा ।
रहे साठ साल, तो उसकी तारीफ खुद आप अमरीका में कर ही चुके हैं।
-0-0-0-0-0-0-0-
हिसाब मांगने में हर्ज क्या है साहेब ?, Modi, communal strife, life-saving drugs deregulated, black money, inflation, ministers, spy, live television broadcast of the RSS chief, मोदी, सांप्रदायिक कलह ,जीवन रक्षक दवाइयां नियंत्रण मुक्त,काला धन, महंगाई,मंत्रियों की जासूसी ,दूरदर्शन पर आरएसएस चीफ का लाइव प्रसारण, What is the harm in asking account? Saheb!