अंतर्राष्ट्रीय सुर्खी बना दुशासन बाबू के राज में मेडिकल कालेज के आईसीयू में घुसा पानी

नई दिल्ली, 30 जुलाई। सुशासन बाबू के उपनाम से पुकारे जाने पर प्रफुल्लित होने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्य बिहार अंतर्राष्ट्रीय सुर्खियां बटोर रहा है।

बिहार की राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज में बरसात का पानी भर जाने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां तालाब का पानी सीधे अस्पताल में घुस गया। इसका वीडियो सामने आया जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे पानी मरीजों के वार्ड में घुस गया है। कल लगभग सभी बड़े राष्ट्रीय मीडिया में यह खबर थी। आज यह ख़बर अंतर्राष्ट्रीय सुर्खी बनी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल के आईसीयू में मछलियां मछलियां तैर रही थीं और ऊपर मरीज बाढ़ के पानी से बेहाल हो रहे थे। कल ही एक अंग्रेजी के एक समाचार चैनल रिपब्लिक टीवी पर एक बहस में इस ख़बर को लेकर राजनीतिक विश्लेषक आशुतोष मिश्र ने नीतीश कुमार को दुशासन बाबू कहकर पुकारा। आज यह ख़बर पाकिस्तान के अंग्रेज़ी अखबार द ट्रिब्यून के वेब संस्करण में Fish found floating in India hospital as rains claim 80 lives प्रकाशित हुई है। ख़बर को समाचार एजेंसी AFP ने जारी किया है।