अकाल-मूर्ख निक्करधारियों हिन्दू राष्ट्र ही दूसरा पाकिस्तान है
अकाल-मूर्ख निक्करधारियों हिन्दू राष्ट्र ही दूसरा पाकिस्तान है
यह सरकार रचित अकाल है। बंगाल के अकाल की तरह
मुलायम सिंह का समाजवाद परिवार तक सीमित है। वह माल के परिवार के भीतर समाजवादी बंटवारे में व्यस्त हैं।
महेंद्र मिश्र
भारत महाशक्ति बनेगा और उसके बच्चे घास की रोटी खाएंगे। यह फेंकूगिरी सिर्फ इसी देश में संभव है। ऐसा नहीं है कि देश में पैसा या फिर अनाज नहीं है। पैसा चंद हांथों में कैद है। जगह नहीं मिल रही है। इसलिए वह पनामा के बेनामी खातों में रखा जा रहा है। और अनाज है कि वह भंडारों में सड़ रहा है। दरअसल यह सरकार रचित अकाल है। बंगाल के अकाल की तरह। जब सब कुछ होते हुए भी अंग्रेजों की नीतियों के चलते लाखों लोगों को भूख से मरना पड़ा था।
मुलायम सिंह का समाजवाद परिवार तक सीमित है। वह माल के परिवार के भीतर समाजवादी बंटवारे में व्यस्त हैं। बचा वक्त सीबीआई शिकंजे से बाहर आने की तरकीब में लगा देते हैं। इसलिए उनके पास बुंदेलखंड के बारे में सोचने की फुरसत ही नहीं है।
मोदी साहब तो दिन-रात देश को महाशक्ति बनाने में लगे हुए हैं। उनके पास इन छोटी मोटी समस्याओं के लिए कहां वक्त है। अब आप क्या चाहते हैं कि वो काम करते-करते अपनी जान दे दें। और वैसे भी नागपुर बता रहा है कि समय रहते हिन्दू राष्ट्र बना लेना है, क्योंकि भारत कभी भी पाकिस्तान बन सकता है। अब इन मूर्ख निक्करधारियों को कौन समझाए कि इनका हिन्दू राष्ट्र ही दूसरा पाकिस्तान है।


