अखिलेश करेंगे भाजपा की सच्ची सेवा ! कांग्रेस के बाद अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से भी गठबंधन समाप्त

नई दिल्ली, 24 नवंबर। मध्य प्रदेश से ख़बर आ रही है कि समाजवादी पार्टी का गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन समाप्त हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक - गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेशचंद्र बकोरिया ने समाजवादी पार्टी के साथ मप्र के चुनावी गठबंधन को तोड़ने का एलान किया है।

भोपाल के सक्रिय पत्रकार नीतीश मिश्र ने फेसबुक पर लिखा -

“जब भी कोई व्यक्ति सर पर लाल टोपी पहनता है तो समझ लीजिए उसके रगों में जो लहू बहता है उसका रंग काला ही होता है...

खुद को समाजवादी पूत कहने वाले अखिलेश यादव ने समाजवाद का गला घोंट दिया।“

नीतीश मिश्र ने फेसबुक पर वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश चोकसे को उद्धृत करते हुए लिखा -

चुनावी खुलासा:

देख लीजिये समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव का काला पतित चेहरा...

अभी-अभी बालाघाट जिले से खबर आई है कि मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और समाजवादी पार्टी का गठबंधन टूट गया है।

इस बात की पुष्टि करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश चंद्र बकोरिया ने बताया है कि गोंडवाना का समाजवादी पार्टी से गठबंधन टूट गया है।

बकोरिया के अनुसार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ चुनावी प्रचार प्रसार नहीं करेगी।

समाजवादी पार्टी ने गोंडवाना पार्टी के विरुद्ध अपने प्रत्याशी खड़ा कर गठबंधन धर्म तोड़ा है। जबकि गोंडवाना ने सपा की शर्तों का पालन करते हुए अपनी महत्वपूर्ण विधानसभा सीटें जिनमें परसवाड़ा, सीधी, सिलवानी, बालाघाट सपा के लिए गठबंधन के तहत छोड़ दी थीं।

सपा के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव दुबे द्वारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को गुमराह करते हुए गोंडवाना के विरोध में 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए। गठबंधन धर्म को तोड़ दिया।

दिनांक 21 -11-2018 को बालाघाट जिले के परसवाड़ा तथा बालाघाट विधानसभा में समाजवादी पार्टी की आम सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा हीरा सिंह मरकाम को बुलाकर सपा के पक्ष में भाषण करवाया।

जबकि सपा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बालाघाट जिले के बेहर विधानसभा मैं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की बात कही गई। परंतु सपा द्वारा गोंडवाना के पक्ष में प्रचार करने से गौरव दुबे ने मना कर दिया।

गोंडवाना महासभा अब परसवाड़ा में एक उग्र विशाल महासभा सम्मेलन आयोजित करेगी। इसमें जनता को बताएगी कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को गुमराह करने वाली सपा से अब किसी प्रकार का कोई मध्यप्रदेश में गठबंधन नहीं है। सपा प्रत्याशी अगर पीला झंडा या गोंडवाना के नेताओं के चित्र का उपयोग करते हैं तो तत्काल उसकी शिकायत निर्वाचन से की जाएगी ऐसी खबर दी गई है सर जी।“

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें