लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों पिछड़ों, गरीबों व गांव का भरपूर विकास किया जा रहा है।
आल मीडिया एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अम्बेडकर महासभा के सभागार में स्वर्गीय नरेश चन्द्र श्रीवास्तव की 9 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक महत्वपूर्ण परिचर्चा “ग्रामीण विकास और हम” में बोलते हुए श्री गोप ने कहा कि प्रदेश का किसान व गरीब काम करके वापस आए तो उसके ऊपर छत मुहैया कराने के लिए लोहिया आवास योजना पूरे प्रदेश में संचालित की जा रही है, जिसका बजट तीन लाखसे भी अधिक है। असाध्य रोगों से पीड़ित किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए भटकने नहीं दिया जायेगा, इसके लिए प्रदेश के सभी विधायकों को 25 लाख रूपये सहायता देने के निर्देश दिए गये हैं।
श्री गोप ने अपने संबोधन में पूर्व अध्यक्ष खण्ड विकास अधिकारी सेवा संगठन बाराबंकी स्व. श्री नरेश चन्द्र श्रीवास्तव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुछ लोग एक दिन में 100 दिनों का कार्य कर डालने की सोच रखते हैं, स्व. श्रीवास्तव जी ने प्रदेश के गोरखपुर, बलरामपुर, गोंडा, फ़ैजाबाद व बाराबंकी में जो अपनी अमूल्य सेवा की है, वही उनकी पहचान बन गयी। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों व विचारों के द्वारा अपनी सकारात्मक सोच आज भी हम सब के बीच है।
अंत में ग्राम्य विकास मंत्री ने कार्यक्रम के आयोजक एवं आल मीडिया एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के समन्वयक अरविन्द विद्रोही के प्रति आभार प्रकट करते हुए स्व. नरेश चन्द्र श्रीवास्तव के नाम पर एक ग्राम्य विकास योजना प्रदेश में संचालित करने की घोषणा की।
आयोजित कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी अरविन्द यादव, आशीष सिंह राजा ( युवा समाजवादी नेता ), फ्रैंक हजूर (संपादक, सोशलिस्ट फैक्टर), धीरेन्द्र वर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष, सहकारी बैंक) , दानिश सिद्दीकी (मुलायम यादव, यूथ ब्रिग्रेड सपा), डॉ. इमरान इदरीस ( कानपुर ), डॉ. लाल जी निर्मल, अजीत प्रताप सिंह (युवा नेता सपा, जौनपुर), अनीस राजा (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), प्रदीप शर्मा, पुनीत निगम (आईरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), योगेन्द्र (आईरा), राम सिंह बाल्मीकि, सदस्य प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, उमा कान्त यादव, विद्या सागर यादव, अमर प्रताप सिंह यादव (संयोजक टीम शिवपाल सिंह यादव), और पूर्व छात्र नेता के के सी आतिश मिश्र ने भाग लिया। इस अवसर पर किसान यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह, अमर जीत सिंह, जे. पी. मिश्र एवं अधिवक्ता विजय अस्थाना ने कार्यक्रम में शिरकत की।
संगोष्ठी का संचालन अखण्ड प्रताप सिंह शाही ने किया।
इस अवसर पर आल मीडिया एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने आये सभी अतिथियो का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में आल मीडिया एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी अरविन्द विद्रोही, डॉ रीतेश मिश्र, डॉ आर बी यादव, डॉ विनोद, आशुतोष श्रीवास्तव, ह्रदेश श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार, मनोज उपाध्याय, सुधीर, मनोज, अमित, उपस्थित रहे।