अखिलेश यादव के समर्थन में आगे आए केजरीवाल, बोले मोदी के तानाशाही, अलोकतांत्रिक शासन को उखाड़ फेंकने का समय
अखिलेश यादव के समर्थन में आगे आए केजरीवाल, बोले मोदी के तानाशाही, अलोकतांत्रिक शासन को उखाड़ फेंकने का समय
अखिलेश यादव के समर्थन में आगे आए केजरीवाल, बोले मोदी के तानाशाही, अलोकतांत्रिक शासन को उखाड़ फेंकने का समय
नई दिल्ली, 7 जनवरी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) आज खुलकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के समर्थन में खुलकर सामने आ गए। उन्होंने आज ऐलान किया कि यह मोदी सरकार के 'तानाशाही और अलोकतांत्रिक' शासन को उखाड़ फेंकने का समय है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे यह नहीं भूलें कि प्रधानमंत्री के राजनीतिक विरोधियों को पिछले पांच सालों के दौरान किस-किस चीज का सामना करना पड़ा।
केजरीवाल ने ट्वीट किया,
"कार्यकाल के अपने अंतिम हफ्तों में, मोदी सरकार ने बेशर्मी से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (अखिलेश यादव) पर कार्रवाई के लिए सीबीआई को उकसाया है कि जो हम सभी के लिए ताकीद है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान मोदी के राजनीतिक विरोधियों ने किस-किस चीज का सामना किया है। यह इस तानाशाही और अलोकतांत्रिक शासन को उखाड़ फेंकने का समय है।"
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच जनवरी को अवैध रेत खनन (Illegal sand mining) मामले में एक महिला आईएएएस अधिकारी, समाजवादी पार्टी के एक नेता और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) के एक सदस्य के आवासों सहित दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14 जगहों पर छापेमारी की थी।
सीबीआई (CBI) 2015 में केजरीवाल सरकार के सत्ता में आने के बाद से दिल्ली सरकार के कई मंत्रियों के आवास और कार्यालय पर कई बार छापे मार चुकी है।
In its last weeks in office, Modi govt shamelessly unleashing CBI on @yadavakhilesh is a reminder to all that we must not forget what Modi's political opponents have faced during last five years. Time to throw out this dictatorial & undemocratic regime
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 7, 2019
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


