‘अखिल भारत शिक्षा संघर्ष यात्रा’- भोपाल समापन कार्यक्रम
‘अखिल भारत शिक्षा संघर्ष यात्रा’- भोपाल समापन कार्यक्रम
अखिल भारत शिक्षा अधिकार मंच
और इसके 45 सदस्य-संगठनों व 200 से भी ज्यादा बिरादराना संगठनों
द्वारा आयोजित
अखिल भारत शिक्षा संघर्ष यात्रा-2014
भोपाल समापन के लिए आमंत्रण
शिक्षा के बाज़ारीकरण व सांप्रदायीकरण के खिलाफ़ और ‘केजी से पीजी तक’ पूरी तरह मुफ़्त व सरकार द्वारा वित्त-पोषित ‘समान शिक्षा व्यवस्था’ की स्थापना के लिए आयोजित ‘अखिल भारत शिक्षा संघर्ष यात्रा-2014’ देश के 25 से अधिक राज्यों में अनेक गांवों, कस्बों और शहरों से होते हुए भोपाल की तरफ बढ़ रही है।
अखिल भारत शिक्षा संघर्ष यात्रा’ का समापन कार्यक्रम 2-5 दिसंबर 2014 को भोपाल में आयोजित किया जाएगा। देश के पांच हिस्सों से आने वाली राष्ट्रीय आंचलिक यात्राओं का स्वागत 2 दिसंबर को किया जाएगा। इसमें इंफाल (मणिपुर) से आने वाली उत्तर-पूर्वी आंचलिक यात्रा, कन्याकुमारी (तमिलनाडु) से आने वाली दक्षिणी आंचलिक यात्रा, म्हापसा (गोआ) से आने वाली पश्चिमी आंचलिक यात्रा, भुवनेश्वर (ओडिशा) से आने वाली पूर्वी आंचलिक यात्रा और जम्मू (जम्मू-कश्मीर) से आने वाली उत्तरी आंचलिक यात्रा शामिल है। अगले दिन 3 दिसंबर को सांस्कृतिक प्रतिरोध का कार्यक्रम और 5 दिसंबर को रैली व जन-सम्मेलन का आयोजन है। कार्यक्रम की रूपरेखा निम्नांकित है।
एक नए भारत के निर्माण की इस मुहिम में शामिल होने के लिए अभाशिअम आपको ‘अखिल भारत शिक्षा संघर्ष यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में आमंत्रित करता है।
‘अखिल भारत शिक्षा संघर्ष यात्रा’ - भोपाल समापन कार्यक्रम
2 दिसंबर 2014
(दोपहर 2:00 बजे)
राष्ट्रीय आंचलिक शिक्षा संघर्ष यात्राओं का भोपाल में स्वागत
बोर्ड ऑफ़िस चौराहा, भोपाल
3 दिसंबर 2014
(शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक)
सांस्कृतिक प्रतिरोध का कार्यक्रम
यादगार-ए-शाहजहानी पार्क
4 दिसंबर 2014
(सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)
रैली
भोपाल टॉकीज़ से यादगार-ए-शाहजहानी पार्क
(दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
शिक्षा के बाज़ारीकरण व सांप्रदायीकरण के खिलाफ़ और ‘समान शिक्षा व्यवस्था’ की स्थापना के लिए
अखिल-भारत जन सम्मेलन
यादगार-ए-शाहजहानी पार्क
आमंत्रित साथियों से गुज़ारिश है कि वे शाहजहानी पार्क में ही 3 दिसंबर को 12:00 बजे ‘भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन’ द्वारा भोपाल गैस कांड में शहीद हुए लोगों की याद में आयोजित शोक सभा और साथ ही इस कांड के शिकार हुए लोगों के लिए न्याय की मांग करते हुए दोपहर 2:30 बजे से यादगार-ए-शाहजहानी पार्क से कमला पार्क तक रैली में भी शामिल हों।
- ‘अखिल भारत शिक्षा संघर्ष यात्रा’ की ‘भोपाल समापन स्वागत समिति’ द्वारा जारी
अखिल भारत शिक्षा अधिकार मंच
नोट- भोपाल में बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए अपने साथ पर्याप्त गर्म कपड़े जैसे स्वेटर, जैकेट व शाल आदि ज़रूर लाएं। आवासीय परिसर में बिस्तर के साथ रजाई का इंतजाम स्थानीय स्तर पर किया गया है।


