अगस्टा हेलीकॉप्टर खरीद रद्द
अगस्टा हेलीकॉप्टर खरीद रद्द
नई दिल्ली। बहुचर्चित अगस्टा वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद को सरकार ने रद्द कर दिया है।
समझा जाता है कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के ऑपरेशन क्लीन के दबाव में कांग्रेसनीत यूपीए सरकार ने अगस्टा वेस्टलैंड इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ वीवीआईपी हेलीकॉप्टर समझौता रद्द किया है।
भारत सराकर ने अनुबंध-पूर्व निष्ठा समझौता (पीसीआईपी) और मेसर्स अगस्टा वेस्टलैंड इंटरनेशनल लिमिटेड (एडब्ल्यूआईएल) द्वारा समझौते को भंग करने के कारण एडब्ल्यूआईएल के साथ हस्ताक्षर किये गये 12 वीवीआईपी/वीआईपी हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति के लिये 8 फरवरी 2010 को हस्ताक्षर किये गये समझौते को तात्कालिक प्रभाव से रद्द कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत के महान्यायवादी से प्राप्त राय के आधार पर भारत सरकार का दृष्टिकोण था कि निष्ठा से संबंधित मुद्दे मध्यस्थता की शर्तों पर आधारित हैं। हालाँकि एडब्ल्यूआईएल ने तब से लेकर मध्यस्थता पर जोर देते हुये अपनी ओर से एक मध्यस्थ नियुक्त किया है। इसे ध्यान में रखते हुये रक्षा मंत्रालय ने महान्यायवादी से ताजा विचार माँगे थे। सरकार के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय ने माननीय न्यायमूर्ति बीपी जीवन रेड्डी को अपना मध्यस्थ नियुक्त किया है।


