अच्छे दिन आने वाले हैं, भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार जाने वाली है : भूपेश बघेल
अच्छे दिन आने वाले हैं, भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार जाने वाली है : भूपेश बघेल
अच्छे दिन आने वाले हैं, भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार जाने वाली है : भूपेश बघेल
कांग्रेस की सरकार आते ही 10 दिनों में होगा हर किसान का कर्जा माफ व बिजली दर होगा हाफ- भूपेश बघेल
मोहला में भाजपा सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन, व रैली कर कांग्रेसियों ने उठाया आदिवासी, किसान, गरीब व मजूदर से छल प्रपंच व धोखाधडी का मुद्दा
रायपुर, 13 जुलाई 2018। मोहला में आयोजित किसान आदिवासी जनसंकल्प रैली व सभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी शामिल हुये। सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार को हर मोर्च में विफल बताया।
श्री बघेल ने कहा कि भाजपा के दिन अब लद गए हैं। वर्ष 2018 व 2019 में अच्छे दिन आने वाले हैं क्योंकि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में रमन सरकार व केन्द्र में मोदी सरकार की विदाई तय है। भाजपा की ये दोनों सरकारें छल-प्रपंच व झूठे वायदे कर सत्ता में बनी हुई हैं। जनता के सामने इनका चाल, चेहरा व चरित्र उजागर हो गया है। भाजपा के 15 वर्षों के कार्यकाल में जनता घुटन महसूस कर रही है। पूरे प्रदेश में अराजकता, प्रशासनिक आतंकवाद चरम पर है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछली बार हमने राजनांदगांव जिले में 4 सीटो में सफलता हासिल की थी, लेकिन इस बार तो जिले की सभी 6 सीटो जीतेंगे।
रमन सरकार के शराबबंदी की झूठी घोषणाओं पर कटाक्ष करते हुए श्री बघेल ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में शराबबंदी की बात कर प्रदेश में शराब की बिक्री को अपने हाथो में ले लिया। भाजपा के कार्यकर्ता व नेता कोचियों की तरह शराब बेच रहे हैं। सरकार शराब बेचने में रिकार्ड कायम कर रही है।
श्री बघेल ने घोषणा की कि कांग्रेस की सरकार आते ही छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी होगी और पूरे प्रदेश में दूध की नदियां बहेंगी।
इसके अलावा श्री बघेल ने कहा कि सरकार में आए तो किसान, आदिवासी सहित हर वर्ग की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 10 दिनो में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार प्रदेश के हर किसान का कर्जा माफ होगा एवं प्रदेश में बिजली दर भी वर्तमान रेट के मुकाबले आधी कर लोगों को सस्ती बिजली दी जाएगी। साथ ही किसानो को बिजली दर में काफी छूट प्रदान की जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने 15 वर्षों के कार्यकाल में यदि किसी वर्ग से सर्वाधिक छल किया है तो वह प्रदेश का किसान, गरीब, मजदूर व आदिवासी से किया है। भाजपा के राज में महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगरो को रोजगार नही मिल रहा है। स्कूल में शिक्षक, अस्पताल में डाक्टर एवं कालेज में प्रोफेसर, गांव में पटवारी नहीं है। इसके बाद भी भाजपा अच्छे दिन व विकास का झूठा ढिंढोरा पीट रही है।
वनांचल मोहला में आज कांग्रेसियो ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसान आदिवासी जनसंकल्प रैली में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान, विधायक भोलाराम साहू, दलेश्वर साहू, तेजकुंवर नेताम, गिरवर जंघेल एवं पदाधिकारी भाजपा सरकार की असफलताओं, व झूठे वायदों पर जमकर बरसे।
मोहला की सभा में कांग्रेस के पूर्व विधायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव प्रसाद आर्य गुरूजी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियो का सम्मान किया।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवाज खान ने मोहला, मानपुर क्षेत्र के वरिष्ठजनो से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से भेंट कराई। इस दौरान दोनों ब्लाक के कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मनित किया।
सभा का संचालन संजय जैन व आभार ज्ञापन जिला युकांध्यक्ष मनीष निर्मल ने किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोवर्धन नेताम, रमेश डाकलिया, चित्रलेखा वर्मा, सुरेन्द्र दाउ, श्रीकिशन खंडेलवाल, दिनेश शर्मा, कमलजीत सिंह पिन्टू, रूबी गरचा, महेन्द्र यादव, नरेश शर्मा, बिसु ओजवानी, उपेन्द्र मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, राजकुमारी सिन्हा, बिरेन्द्र मसिया, राजेन्द्र जुरेशिया, इंदर शाह मंडावी, अवध चुरेन्द्र, कविता राणा, मदन बढई, लच्छु छाबले, कमलेश्वर वर्मा, संदीप गहरवार सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान, आदिवासी व मजदूर उपस्थित थे।


