अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पर हमला
अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पर हमला
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के हेरात शहर में भारतीय दूतावास पर हमले की खबर है। यहां से फायरिंग की खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन बंदूकधारियों ने दूतावास के पास के एक मकान से मशीन गनों और ग्रेनेडों से तड़के 3:25 बजे हमला बोल दिया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट कियाहै कि, आज सुबह दूतावास पर हमला हुआ। आईटीबीपी और अफगान सेना के बहादुर जवान जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। सभी भारतीय सुरक्षित हैं। खबर आ रही है कि तीन में से दो हमलावरों को मार गिराया है।
सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट किया है कि विदेश सचिव परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
#India, #Afghanistan, #Herat, #Afghanistan, #Herat Indian Consulate, Web Exclusive, #ministry of external affairs (MEA) , #Kabul , #Hamid Karzai
Next Story


