अब स्मार्टफोन भी बेचेंगे सचिन तेंदुलकर
अब स्मार्टफोन भी बेचेंगे सचिन तेंदुलकर
नई दिल्ली, 2 मई। क्रिकेट के भगवान भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है। सचिन के नाम के बैट और बॉल खरीदने वाले लोगों को अब स्मार्टफोन की दुनिया में मास्टर ब्लास्टर के नाम का फोन भी मिलेगा।
स्मार्टरन कंपनी तेंदुलकर के टैग से एंड्रॉयड स्मार्टफोन बाजार में पेश करने वाली है।
यह स्मार्टफोन 3 मई का बाजार में अपनी दस्तक देगा।
स्मार्टफोन का नाम भी सचिन रमेश तेंदुलकर के नाम पर ही एसआरटी (SRT) रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मार्टफोन के सामने वाले हिस्से पर सचिन का हस्ताक्षर होगा।
एक जानकारी के मुताबिक यह पहला मौका होगा जब किसी ब्रांड पर सचिन के साइन होंगे, इससे पहले भी वह कई नामचीन ब्रांड से जुड़े हैं, लेकिन उन पर सचिन का साइन नहीं होता था।
Ready for a surprise? We're excited & can’t wait to share it with you all. #srtphone is on its way on 3rd May'17, are you ready? #TwoOfAKind pic.twitter.com/mw5a2NYMHw
— Smartron (@smartronindia) April 28, 2017
फिलहाल कंपनी SRT स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Only two days left for the launch of our latest #srtphone. Stay tuned! #TwoOfAKind pic.twitter.com/n9McBJW06T
— Smartron (@smartronindia) May 1, 2017
कंपनी ने भी ट्वीट के जरिए सिर्फ इतना बताया है कि कंपनी 3 मई को भारतीय बाजार में SRT स्मार्टफोन उतारने जा रही है।
इस फोन में 4जीबी रैम की क्षमता होने की गुंजाइश है, जबकि इसकी कीमत 15,000 रुपए तक होने की संभावना है।


