सुबह की अज़ान से पेट में दर्द होने पर सिर मुंड़ाने वाले बॉलीवुड गायक सोनू निगम आखिरकार अपने खोल से बाहर आ गए हैं। उन्होंने अभिजीत की लफंगई और टुच्चेपन के समर्थन में ट्विटर छोड़ने की घोषणा की है।

गायक अभिजीत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद सोनू निगम उनके समर्थन में आ गए। सोनू ने बुधवार को सिलसिलेवार 24 ट्वीट कर जल्द ही ट्विटर छोड़ने की बात कही।

कुछ यूजर आतंकियों की तरह बर्ताब करते हैं...

सोनू ने लिखा,

"प्रेस और ट्विटर पर मुझे फॉलो करने वाले इन ट्वीट्स का स्क्रीन शॉट लेकर रख लें। क्योंकि ये ज्यादा वक्त तक यहां नहीं रहेंगे। आज मैं अपने 7 मिलियन फॉलोअर्स से विदाई लेने जा रहा हूं। मैं समझ सकता हूं कि आप किसी सोते हुए को जगा सकते हो, लेकिन उसे नहीं जो जागते हुए सोता है।"

उन्होंने लिखा

"मीडिया बंट चुकी है। कुछ राष्ट्रवादी हैं तो वो जिनका खून ठंडा हो गया है और वह अपने इतिहास और पूर्वजों से सीख नहीं लेना चाहते हैं। यहां लोग आपको एकतरफा आशीर्वाद देते हैं। कुछ तो आपकी मौत की दुआ करते हैं। कुछ यंग लड़के-लड़कियां और बच्चे तो आतंकियों की तरह बर्ताब करते हैं।"

दरअसल, ट्विटर ने मंगलवार को गायक अभिजीत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। अभिजीत ने जेएनयू छात्रसंघ की नेता शहला राशिद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

जब यह समाचार लिखना शुरू किया गया, तब तक सोनू का एकाउंट ट्विटर पर मौजूद था, लेकिन जैसे ही उनके ट्वीट एम्बेड करने के लिए क्लिक किया गया, एकाउंट डिलीट किया जा चुका था।

Sonu nigam twitter account