राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने सपा महासचिव रामगोपाल यादव पर उनकी हत्याकराने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि 'पार्टी से निकाष्सन के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने मुझे छुट्टा सांड बना दिया है, जहां हरा दिखेगा वहीं मुंह मारूंगा।'

लंदन से लौटे अमर सिंह ने कहा,

"हम तो वनवास भेजे गए लोग हैं, क्योंकि समाजवादी पार्टी ने मुझे, मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।"

उन्होंने कहा,

"मैं मुलायम सिंह यादव का सम्मान करता रहूंगा, क्योंकि वो मेरे मित्र हैं। वह जब तक लड़े, मैंने उनका साथ दिया। अब वह अपने बेटे से परास्त हो गए तो इसमें मैं क्या करूं।"

सिंह ने कहा,

"पार्टी और मुलायम परिवार में उठे बवंडर का ठीकरा मुझ पर फोड़ा गया। लेकिन मैं उप्र की जनता से पूछना चाहता हूं कि बाप-बेटे की लड़ाई में मैं कहां हूं।"

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,

"मैंने अखिलेश की प्रशंसा की है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनसे अपना निष्कासन वापस लेने का आवेदन कर रहा हूं।"

अमर सिंह ने आरोप लगाया किअखिलेश यादव के चाणक्य मास्टर रामगोपाल उनकी हत्या करा सकते हैं।

उन्होंने कहा

अर्काइव देख लो, मैं हूँ रामगोपाल के टारगेट पर, वो मुझको खुलेआम मेरी हत्या की चुनौती दे रहा है कि मैं यूपी से सुरक्षित वापिस नहीं जाऊंगा।"