अविजीत रॉय की हत्या का पुरजोर विरोध करें। ...धर्म की रक्षा के नाम पर बढ़ रही अंधभक्ति सारी दुनिया के लिए गंभीर खतरा
अविजीत रॉय की हत्या का पुरजोर विरोध करें। ...धर्म की रक्षा के नाम पर बढ़ रही अंधभक्ति सारी दुनिया के लिए गंभीर खतरा
सारी दुनिया में धर्म की रक्षा के नाम पर बढ़ रही यह अंधभक्ति एक तार्किक व वैज्ञानिक समाज के निर्माण में सबसे बडा खतरा है, जो लोग धर्म व आस्था के नाम पर गरीब, अनपढ़ों को ठगते हैं, अविजीत रॉय जैसे लोगो के विचार उनके लिए खतरा होते हैं
कट्रटरवादियों के खिलाफ लगातार अपने ब्लॉग के जरिये आवाज उठाने वाले अविजीत रॉय की बांग्लादेश में मांस काटने वाले चाकू से गोद गोद कर सरेराह हत्या कर दी गई। इस हमले में उनकी पत्नी रफीदा अहमद बान्ना भी गंभीर रूप से घायल हैं, उनका ब्लॉग बांग्ला में है http://www.mukto-mona.com/ लेकिन केवल विरोध दर्ज करवाने को इसे देखें जरूर।
वैचारिक असहिष्णुता सारी दुनिया के सामने संकट है, कभी कोई कार्टूनिस्ट मारा जाता है तो कभी चित्रकार देश से निकाला जाता हौ तो कभी पत्रकार को नौकरी से बाहर कर दिया जाता है। सारी दुनिया में धर्म की रक्षा के नाम पर बढ़ रही यह अंधभक्ति एक तार्किक व वैज्ञानिक समाज के निर्माण में सबसे बडा खतरा है, जो लोग धर्म व आस्था के नाम पर गरीब, अनपढों को ठगते हैं, अविजीत जैसे लोगो के विचार उनके लिए खतरा होते हैं।
पंकज चतुर्वेदी की फेसबुक वॉल से
Post by Pankaj Chaturvedi.


