अशोक खेमका को विजिलेंस कलियरेंस अभी नहीं
अशोक खेमका को विजिलेंस कलियरेंस अभी नहीं

चंडीगढ़। हरियाणा के चर्चित आई ए एस अधिकारी अशोक खेमका का केंद्र में डेपुटेशन पर जाने का मामला एक बार फिर खटाई में पड़ सकता है, क्योंकि हरियाणा के मुख्य सचिव ने कहा है कि अशोक खेमका को विजिलेंस क्लियरेंस प्रदेश सरकार ने अभी नहीं दिया है। हालंकि उन्होंने कहा है कि अगर खेमका डेपुटेशन पर जाते हैं तो सरकार को कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें औपचारिक तौर पर केंद्र से अशोक खेमका की डेपुटेशन के बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन अगर खेमका जाते हैं तो सरकार को कोई आपत्ति नहीं होगी।
कमलजीत अविनाशी
Next Story