असहिष्णु माहौल के लिए #BJP, #RSS जिम्मेदार-राहुल
असहिष्णु माहौल के लिए #BJP, #RSS जिम्मेदार-राहुल
नई दिल्ली ! कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश में चल रहे असहिष्णु माहौल के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश को एक ही रंग में नहीं रंगा जा सकता।
इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आयोजित एक समारोह के दौरान राहुल ने कहा, "भाजपा और आरएसएस चाहते हैं कि सभी एक ही राग अलापें। वे तस्वीर को एक ही रंग में रंगना चाहते हैं, जो हमारे देश की प्रकृति के कारण संभव नहीं है।"
राहुल ने कहा, "भाजपा और आरएसएस को लगता है कि उन्हें सबकुछ पता है और उन्हें खुद पर सवाल किया जाना पसंद नहीं है, लेकिन सच्चाई यह है कि अगर उन्हें सब कुछ पता होता तो अब तक अच्छे दिन आ गए होते।"
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की और कहा कि अगर इस समय देश में सहिष्णुता का माहौल होता तो लंदन में उनसे इन बातों पर सवाल नहीं पूछे जाते।
// < !
var ven_video_key="NzEwMTE5fHwxNzE2fHw2MjR8fDEsMiwx";
var ven_width="405″;
var ven_height="325″;
//
// < !
var ven_video_key="NzEwMTIwfHwxNzE2fHw2MjR8fDEsMiwx";
var ven_width="405″;
var ven_height="325″;
//


