आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस, ISIS) ने हाल में एक वीडियो जारी किया था जिसमें इसका एक सदस्य फोले का सिर कलम करते दिखाई दे रहा है। फोले का 2012 में सीरिया में अपहरण कर लिया गया था।
मारे गए अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले के परिवार को ई मेल भेजकर उसके बदले एक पाकिस्तानी महिला वैज्ञानिक आफिया सिद्दीकी Aafia Siddiqi- Lady al-Qaeda सहित कई बंदियों की रिहाई की मांग की थी। पाकिस्तान की महिला वैज्ञानिक को अमेरिका में आतंकवाद के आरोप में दोषी ठहराया गया है और 86 वर्ष की सजा सुनाई गई है।
न्यूयार्क टाइम्स के मुताबिक फोले के परिवार को गत 12 अगस्त को भेजे गए ई मेल में आईएसआईएस ने दावा किया कि अमेरिका अपने पत्रकार की रिहाई के बदले की गई कई पेशकश खारिज कर चुका है। इन पेशकशों में धन की मांग के साथ ही बंदियों की अदला बदली की मांग भी थी। ग्लोबल पोस्ट ने यह ई मेल जारी किया था जिसमें कहा गया, “आपको आपके लोगों की रिहाई के लिए नकद लेनदेन के जरिए समझौता करने के कई अवसर दिए गए जैसा कि दूसरी सरकारें स्वीकार कर चुकी हैं। हमने आपकी जेलों में बंद अपनी बहन समान डॉ. आफिया सिद्दीकी सहित मुस्लिमों को रिहा कराने के लिए बंदियों की अदला बदली की भी पेशकश की है, हालांकि बहुत जल्द आपने यह साबित कर दिया कि आप उन्हें छुड़ाना ही नहीं चाहते हो।“
ई मेल में कहा गया, “आप बल प्रयोग के अलावा मुसलमानों से समझौता करने का कोई इरादा नहीं रखते। बल प्रयोग की यह वही भाषा है जिसका इस्तेमाल आपने इराक की धरती पर कब्जा करने के लिए किया।“
ई मेल में कहा गया, अब आप इराक के मुसलमानों पर बमबारी करने के लिए फिर से लौट आए हैं, इस बार आप हवाई हमले और 'अप्रत्यक्ष सैन्य युद्ध' कर रहे हैं, तथा कायराना तरीके से आप आमने सामने की लड़ाई से झिझक रहे हैं। आज हमारी तलवारें आपके, सरकार और ऐसे ही लोगों के खिलाफ मयान से निकल आई हैं तथा हम तब तक नहीं रूकेंगे जब तक कि आपके खून से प्यास नहीं बुझा लेते।
ग्लोबल पोस्ट के अनुसार फोले के परिवार के सहमत होने के बाद ही ई मेल प्रकाशित किया गया। इसने कहा कि ईमेल में कई तथ्यात्मक त्रुटियां हैं। उदाहरण के लिए फोले की रिहाई के लिए उसके परिवार को समझौता करने के कई अवसर नहीं दिए गए।
कौन है Lady al-Qaeda डॉ. अफिया सिद्दीकी Lady al-Qaeda लेडी अलकायदा के नाम से अमेरिका के मशहूर एमआईटी की प्रशिक्षित न्यूरो वैज्ञानिक डॉ. अफिया सिद्दीकी को 2008 में अफगानिस्तान में गिरफ्तार किया गया था।

उन पर आरोप था कि उनके पास से रासायनिक हथियारों, डर्टी बमों और विषाणुओं से संबंधित दस्तावेज मिले, जिनसे संकेत मिलता है कि वह अमेरिकियों के खिलाफ हमलों की योजना बना रही थी। बाद में, उसे अमेरिका की एक अदालत ने 86 साल कैद की सजा सुनाई थी। अफिया की गिरफ्तारी के विरोध में पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन हुए थे।
1972 में कराची में पैदा हुई डॉ. आफिया सिद्दीकी के पिता भी एक इंग्लिश प्रशिक्षित डॉक्टर थे। उसकी मां पाकिस्तानी फौजी तानाशाह ज़िया-उल-हक़ की सहपाठी थीं। आफिया की बहन भी न्यूरो सर्जन है जबकि भाई ह्यूस्टन वास्तुकार Houston architect है। 23 वर्ष की उम्र में अफिया की अरेंज्ड मैरिज हुई।
तीन बच्चों की मां डॉ. आफिया सिद्दीकी असाधारण प्रतिभाशाली है और उसने अमेरिका के प्रतिष्ठित Brandeis University,से पीएचडी भी किया है।
एक अमेरिकी वेबससाइट के अनुसार आफिया का एक बार तलाक हो चुका है और उसके दो विवाह हुए हैं। पहले विवाह में अफिया कई बार घरेलू हिंसा का शिकार हुई।
डॉ. आफिया ने आरोप लगाया था कि उसका अमेरिकी पुलिस ने अपहरण किया, उसे 5 वर्ष तक यंत्रणाएं दीं।

आईएसआईएस, ISIS, अफिया सिद्दीकी, Lady al-Qaeda,डॉ. आफिया सिद्दीकी, Aafia Siddiqi, कौन है आफिया सिद्दीकी,