आजम का बयान दुर्भाग्यपूर्ण-अखिलेन्द्र
सरकार से इस्तीफा दें आजम
लखनऊ। अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए यूएनओ जाने की नगर विकास मंत्री आजम खान की बात तो अपनी जगह है, पर पहले उन्हें अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में विफल रही अपनी सरकार से इस्तीफा देना चाहिए और अखिलेश सरकार से इस्तीफा मांगना चाहिए।
यह टिप्पणी आल इण्डिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) के राष्ट्रीय संयोजक अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने आज प्रेस को जारी की।
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजम खान कभी दूसरे देश में शरण की बात करते हैं और कभी यूएनओ से अपील करते हैं पर अपनी सरकार से इस्तीफा नहीं देते।
अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि उ0 प्र0 में जिस तरह से आतंक का माहौल बनाया जा रहा है और निर्दोषों का कत्लेआम किया जा रहा है, उसमें इस तरह की बयानबाजी अल्पसंख्यकों में और भी असुरक्षा बढ़ायेगी। इसलिए आज यूएनओ के पास नहीं बल्कि इस्तीफा देकर जनता के पास जाने की जरूरत है। जनता की एकता ही प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द्र को मजबूत करने और कानून का राज स्थापित करने का काम करेगी।
उधर आजम खां द्वारा संयुक्त राष्ट्र को चिट्ठी लिखे जाने को मुख्‍यमं‍त्री अखिलेश यादव ने अनुचित करार दिया है लेकिन उनके छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्‍नी अपर्णा ने आजम खां का समर्थन किया है।
इस बीच आजम खां ने खुद को सही मानते हुए सरकार पर ही कई सवाल उठाए हैं।