आज का चुटकुल्ला/ चेक से आया हवाला का पैसा
आज का चुटकुल्ला/ चेक से आया हवाला का पैसा
नई दिल्ली। वित्त मंत्री और कॉरपोरेट वकील अरुण जेटली आप को मिले फंड को हवाला के जरिये बताकर सोशल मीडिया में घिर गए हैं। सवाल उठाए जा रहे हैं कि जेटली के विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र तिवारी ने फेसबुक पर चुटकी ली है- “आज का चुटकुल्ला/ चेक से आया हवाला का पैसा।”
कवि और व्यंग्यकार जसबीर चावला लिखते हैं- “किसी ने लिखा है कि दिल्ली में "आप"के खिलाफ बीजेपी के एक दिन के विज्ञापन का ख़र्च आता है एक करोड़ तीस लाख रुपये.चार विज्ञापन आ चुके है.पांच करोड़ बीस लाख रुपये."आप" को बधाई. आप की विज्ञापन मुफ्त में हो रहा है.
एक विज्ञापन इस पर भी आ जाये कि -" हम सारे राजनैतिक दल अपनें चंदे का हिसाब सुप्रीम कोर्ट को कहकर किसी एसआईटी से करवाने को प्रतिबद्ध है"
"आप" ने कांग्रेस / बीजेपी / सुप्रीमकोर्ट को लिखा है.
क्या रोज की "विज्ञापनी फुर्ती" भी इसका जवाब प्रेस कांन्फ्रेस करके देगी या "शूट एंड रन " ही होगा ?”
वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र तिवारी फेसबुक पर लिखते हैं- “आम आदमी को ५०-५० लाख की फंडिंग के सवाल पर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने जो बयान दिया, वह भी ध्यान देने योग्य है। जेटली ने कहा कि आप रंगे हाथ कालेधन को स्वीकार करते पकड़ी गयी है। यह हवाला के जरिये कालेधन को सफेद बनाने का मामला है और कालेधन को सफेद बनाने के लिए राजनीतिक सिस्टम को इस्तेमाल किये जाने का उदाहरण है। जेटली आश्वस्त हैं कि जब यह मामला संज्ञान में लाया जाएगा तो सरकारी विभाग कार्रवाई करेंगी। जेटली सही बात कह रहे हैं कि हमारे राजनीतिक सिस्टम को कालेधन को सफेद बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन सवाल यह है कि इसको रोकेगा कौन? यदि सात माह से कोई जानकारी बेवसाइट पर पड़ी हुई है और वह सत्ताधारी दल के विरोधी की वेबसाइट पर जिस पर निश्चित तौर पर कड़ी निगाह रखी जा रही होगी, उस जानकारी पर जेटली के वित्त मंत्रालय के तहत आने वाली एजेंसियों व अन्य अधिकारसंपन्न जांच एजेंसियों ने इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की? यदि देश का वित्त मंत्री सार्वजनिक तौर पर यह बयान दे रहा हो कि आप को मिला यह फंड हवाला के जरिये आया है तो क्या यह सरकारी एजेंसियों के संज्ञान लेने के लिए काफी नहीं है?”
New twist in AVAM allegations. Video surfaced shows AVAM members were bribed to mud AAP. #JawabDoAvam http://t.co/8bIn9WABIi
— Ashutosh Mishra (@ashu3page) February 3, 2015
अगर कोई चोर मंदिर की पेटी में माल डाल जाए तो आप पुजारी को पकड़ेंगे या चोर को? #JawabDoAvam
— Ankit Lal (@ankitlal) February 3, 2015
RT @deepaksingh83:
— AAP Activists' Group (@JoinAAP) February 3, 2015
Excellent counter attack by AAP on @arunjaitley !! @DrKumarVishwas says Obama se funding ki jaanch karwaayen Jaitley ji 😛 #JawabDoAVAM
— कोमल 🙂 (@Komal_Indian) February 3, 2015
Dear Arun jatily ji u want to know the details of a company from a political party. Are u really Finance Minister of India ? #JawabDoAVAM
— Sanjeev Goyal (@sanjeev_goyal) February 3, 2015
AVAM did a big mistake by doing a PC again...they are exposed by media's qstns now #JawabDoAvam
— Malwinder ਸਿੰਘ (@malwinder25) February 3, 2015
How AVAM got these Rs.50Lac cheques? Which Company gave them?If Same companies,then how? #JawabDoAvam
— Rajdeep Sardesai (@surdesairajdeep) February 3, 2015
#AAPFundingScam, #JawabDoAvam


