आज की दस बड़ी खबरें | 12 अगस्त 2023 आज की बड़ी खबरें
देश | राजनीति | दुनिया समाचार Today's big news 12 August 2023. 12 August 2023 आज की अन्य बड़ी खबरें | breaking news Hindi. Today's top ten news. आज की ताजा खबर 12 August 2023, Latest News in Hindi 12 August 2023, Trending news in Hindi.

Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
अगस्त 2023 के महीने से 6 और हवाई अड्डों मुंबई, अहमदाबाद, कोच्चि, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी में डिजी यात्रा सुविधा शुरू की जाएगी। इन हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा बुनियादी ढांचे का कार्यान्वयन और स्थापना चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। डिजी यात्रा एक मोबाइल एप्लिकेशन-आधारित सुविधा है जो फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी (एफआरटी) के आधार पर हवाई अड्डों पर यात्रियों की संपर्क रहित, निर्बाध आवाजाही के लिए बनाई गई है। यह यात्रियों को अपनी पहचान प्रमाणित करने और यात्रा विवरण को मान्य करने के लिए चेहरे की विशेषताओं का उपयोग करके कागज रहित और संपर्क रहित आवाजाही के माध्यम से हवाई अड्डों पर विभिन्न जांच चौकियों से गुजरने में मदद करता है।
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (26 नवंबर, 2023) के अवसर पर राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार -2023 प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल यानी https://awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन 15.08.2023 से शुरू होंगे। नामांकन/आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर, 2023 है।
रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों के कल्याण और भलाई के लिए भारतीय रेलवे ने कुछ रेलवे स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया और कॉनकोर्स में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (पीएमबीजेके) स्थापित करने के लिए एक नीतिगत ढांचा तैयार किया है, जिनका संचालन लाइसेंसधारक करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र ने, यमन में अपने उन पाँच सुरक्षा कर्मियों की रिहाई का स्वागत किया है, जिन्हें लगभग डेढ़ साल पहले अग़वा किए जाने के बाद हिरासत में रखा गया था। इन अपहृत पाँच यूएन कर्मचारियों में चार राष्ट्रीय स्टाफ़ और एक बांग्लादेश के नागरिक हैं। इन्हें 11 फ़रवरी 2022 को दक्षिणी गवर्नरेट – अबयान में उस समय अग़वा कर लिया गया था, जब वो एक मैदानी मिशन से वापिस लौट रहे थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने इन यूएन सहायताकर्मियों की रिहाई पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य व कृषि संगठन (FAO) ने कहा है कि विश्व की बढ़ती आबादी की खाद्य ज़रूरतें पूरी करने के लिए, पिछले 50 वर्षों में कृषि उत्पादन में 300 प्रतिशत वद्धि हुई है, मगर अब भी दुनिया भर में लगभग साढ़े 73 करोड़ लोग खाद्य अभाव या कुपोषण से जूझ रहे हैं, क्योंकि विशाल मात्रा में खाद्य सामग्री का या तो नुक़सान होता है या उसकी बर्बादी होती है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (UNFAO) ने वर्ष 2023 की विश्व में खाद्य सुरक्षा व पोषण की स्थिति पर जारी नवीनतम रिपोर्ट में कहा है कि विश्व जनसंख्या जैसे-जैसे बढ़ेगी, उसकी खाद्य ज़रूरतें भी बढ़ेंगी।
संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने चीन सरकार से, उन नौ तिब्बती मानवाधिकार पैरोकारों के बारे में जानकारी मुहैया कराए जाने की अपील की है जो 11 वर्ष तक की क़ैद की सज़ा काट रहे हैं। इन यूएन मानवाधिकार विशेषज्ञों ने इन मानवाधिकार पैराकारों के बारे में चीन सरकार द्वारा जानकारी की उपलब्धता के अभाव पर चिन्ता व्यक्त की है, जिसे इस बात का सोचा-समझा प्रयास समझा जा रहा कि दुनिया इन मानवाधिकार पैरोकारों को भुला दे। ये पैरोकार साल दर साल, एकान्त में बिता रहे हैं।
प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक और साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स एंड वेरिएबल इनर्जी साइक्लोट्रोन सेंटर के पूर्व डायरेक्टर विकास सिन्हा का निधन हो गया है। सिन्हा 78 साल के थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक विकास सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। उसके बाद सक्रिय मानसून की स्थिति फिर से शुरू होने से पहले अगले एक सप्ताह के दौरान देश के बाकी हिस्सों में बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना है।
इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए सभी छह संदिग्ध विदेशी हैं। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। इस दौरान एक आरोपी को गोली मार दी गई, वो भी विदेशी था।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हवाई में विनाशकारी तूफान के कारण लगी जंगल की आग के मद्देनजर एक बड़ी आपदा घोषणा को मंजूरी दी है। इस आग में अब तक कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है और हवाई के माउई द्वीप पर सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी


