आज की दस बड़ी खबरें | 14 जुलाई 2023 आज की बड़ी खबरें
देश | राजनीति | दुनिया Today's big news 14th July 2023. 14 July 2023 आज की अन्य बड़ी खबरें | breaking news Hindi. Today's top ten news. आज की ताजा खबर 14 July 2023, Latest News in Hindi 14 July 2023, Trending news in Hindi. 14 जुलाई 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) वोल्कर टर्क ने सूडान के पश्चिम दारफ़ूर में 87 आम लोगों को जान से मार दिए जाने और एक सामूहिक क़ब्र में दफ़नाए जाने के मामले की त्वरित जाँच कराए जाने और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाए जाने की मांग की है.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने आगाह किया है कि विश्व की आधी आबादी उन देशों में रहती है, जो स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा में निवेश की तुलना में क़र्ज़ की क़िस्तें चुकाने में अधिक धनराशि ख़र्च करने के लिए मजबूर हैं. यूएन प्रमुख ने इसे विकास के लिए एक बड़ी तबाही बताया है.
संयुक्त राष्ट्र वैश्विक संकट कार्रवाई समूह द्वारा जारी ‘A World of Debt’ नामक इस रिपोर्ट के अनुसार, कुल 52 देश फ़िलहाल "गम्भीर ऋण संकट" से गुज़र रहे हैं, जोकि विकासशील दुनिया का लगभग 40 प्रतिशत है.
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों का एक नया विश्लेषण दर्शाता है कि वर्ष 2019 के बाद से अब तक, 12.2 करोड़ अतिरिक्त लोग भूख की चपेट में आए हैं. वर्ष 2022 में सात करोड़ से अधिक लोगों को भरपेट भोजन नहीं मिला, जिसकी वजह कोविड-19 महामारी, बार-बार आने वाले मौसमी व्यवधान और हिंसक टकराव बताई गई है. विश्व में खाद्य सुरक्षा व पोषण की स्थिति पर जारी यह रिपोर्ट बताती है कि 2022 में 69.1 करोड़ से 78.3 करोड़ लोगों को भूख की मार झेलनी पड़ रही थी.
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कल ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेई भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होनें छात्रों से कहा कि वे अपनी उच्च शिक्षा के साथ साथ समाज के उन लोगों के बारे में भी सोचें जो विकास की यात्रा में पीछे रह गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जुलाई 2023 की दोपहर को पेरिस पहुंचे। एक विशेष भावाभिव्यक्ति के रूप में, फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
एनडीआरएफ के संयुक्त बचाव अभियान ने किन्नौर, हिमाचल प्रदेश के कारा क्षेत्र में फंसे 28 चरवाहों/ट्रेकरों को बचाया। जलस्तर बढ़ने से काफनू गांव से 15 किलोमीटर दूर 11 लोग फंस गए।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (#ISRO) आज दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से LVM3 रॉकेट द्वारा चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा।
भारत और आसियान देशों के बीच पारंपरिक चिकित्सा पर सम्मेलन 20 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर में पारंपरिक भारतीय चिकित्सा को बढ़ाना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अब समय आ गया है कि जब किशोरों के बीच सहमति से यौन संबंधों की न्यूनतम उम्र की बात हो तो देश और संसद वैश्विक घटनाओं का संज्ञान ले।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी


