आज की दस बड़ी खबरें | 16 April 2023 ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी
देश | राजनीति | कानून | दुनिया | खेल समाचार 16 April 2023 | breaking news Hindi. Today's top ten news. आज की ताजा खबर 16 अप्रैल 2023, Latest News in Hindi 16 April 2023, Trending news in Hindi. 16 अप्रैल 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

xr:d:DAFW8nxe5mA:301,j:45265233030,t:23041602
आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें
यूपी में जंगलराज : प्रयागराज में माफिया व राजनीतिज्ञ अतीक़ अहमद और अशरफ़ की कैमरों के सामने हुई हत्या।
अतीक़ अहमद को पुलिस सुरक्षा में गाड़ी से उतारकर मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। तेज़ी से घटे एक घटनाक्रम में दोनों भाइयों की हत्या कर दी गई। इस दौरान अस्पताल के सामने मौजूद पत्रकार अतीक़ अहमद और उनके भाई से बात कर रहे थे, तभी अचानक एक तरफ से आए हमलावर ने उन पर नज़दीक से गोलियां चला दीं। गोलीबारी की ये घटना मीडिया के कैमरों में कैद हो गई।
दिल्ली में हीटवेव के बाद अगले हफ्ते फिर बरसेंगे बादल, अप्रैल में ही पड़ने लगी मई वाली गर्मी।
सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष, भारतीयों को मिली घर के अंदर रहने की सलाह।
शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज CBI पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी ने उन्हें 11 बजे अपने दफ्तर बुलाया है। केजरीवाल के साथ दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, आप सांसद और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सीबीआई दफ्तर तक जाएंगे।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने अरविंद केजरीवाल को फोन कर दिखाई एकजुटता, विपक्षी एकता का किया आह्वान।
गृह मंत्री अमित शाह गोवा में BJP का लोकसभा चुनाव कैंपेन लॉन्च करेंगे।
IPL में मुंबई-कोलकाता और गुजरात-राजस्थान के बीच मुकाबला।
PAK vs NZ: बाबर आजम का धधका बल्ला, सेंचुरी ठोक बनाया बड़ा रिकॉर्ड।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या की जा सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या।
NCERT सिलेबस में हुए बदलाव पर शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हटाए गए हिस्सों को दोबारा नहीं लिया जाएगा। ये बदलाव 25 विशेषज्ञों और CBSE के 16 शिक्षकों की सलाह के बाद किए गए हैं।
मेरा टिकट कटा तो 20-25 सीटों का नुकसान, कर्नाटक में नरम नहीं पड़ रहे BJP के पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार के तेवर।
यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, सोल्वियांस्क शहर पर भेदी मिसाइलें, 8 लोगों की मौत।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी


