Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम सीमित ओवरों की सीरीज के लिए छह जुलाई को बांग्लादेश पहुंचेगी।

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान पर 546 रन की ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

ब्रिटेन में अवैध रूप से काम करने के आरोप में 100 से अधिक विदेशी नागरिक गिरफ्तार।

मणिपुर में भाजपा अध्यक्ष के घर में तोड़फोड़ की कोशिश, मंत्री के कार्यालय में लगाई आग।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि हिंसा प्रभावित मणिपुर को कानून और व्यवस्था को संभालने के लिए केवल पुलिस-सेना की तैनाती नहीं बल्कि एक राजनीतिक समाधान की आवश्यकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मूसलाधार बारिश से हुए भूस्खलन के कारण सिक्किम में कम से कम 3,500 पर्यटक फंसे हुए हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बारे में 'अपमानजनक' सूचना फैलाने के आरोप में अन्नाद्रमुक पदाधिकारी गिरफ्तार।

21 जून 2023 को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

रक्षा मंत्री 19 जून, को नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के साथ वार्ता करेंगे।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने वायु सेना अकादमी, डंडीगल, हैदराबाद में कल संयुक्त स्नातक परेड की समीक्षा की।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी