आज की दस बड़ी खबरें | 2 May 2023 आज की अन्य बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें बसपा सांसद अफजाल अंसारी की लोक सभा सदस्यता हुई रद्द, लोक सभा सचिवालय ने...

Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
बसपा सांसद अफजाल अंसारी की लोक सभा सदस्यता हुई रद्द, लोक सभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी की लोक सभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। उन्हें लोक सभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। लोक सभा सचिवालय ने उनकी संसद सदस्यता रद्द करने को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। गैंगस्टर एक्ट के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा 4 साल की सजा सुनाए जाने के बाद भारत के संविधान के अनुच्छेद 102 (1) (ई ) के प्रावधानों एवं जनप्रतिनिधि कानून, 1951 की धारा 8 के तहत बसपा सांसद को लोक सभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया है।
BJP ने उत्तर प्रदेश को कूड़ा बना दिया -अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने लखनऊ को कचरा बना दिया। बीजेपी सरकार में लूट और भ्रष्टाचार बढ़ा है। नालियों तक की सफाई नहीं हो पाई है। जनता के लिए भाजपा ने कोई काम नहीं किया है। इन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश को कूड़ा बना दिया है।
आईपीएल 2023 : आरसीबी ने एलएसजी को 18 रनों से हराया
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए आईपीएल मैच में जोश हेजलवुड और कर्ण शर्मा ने सुस्त पिच पर शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन में एक-एक विकेट लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 126 रनों का मामूली बचाव करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से हरा दिया।
सिद्धू ने पूछा - पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज होने के बावजूद बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी क्यों नहीं
दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतरते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिद्धू ने सवाल किया है कि कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर केस दर्ज होने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? उनके खिलाफ गैर-जमानती पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी बने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के कमांडिंग-इन-चीफ
एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने बीती 1 मई को गांधीनगर में दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान (एसडब्ल्यूएसी) के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने एयर मार्शल विक्रम सिंह का स्थान लिया, जो 30 अप्रैल, 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे।
दिल्ली में येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार और बुधवार को बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 3-4 दिनों के लिए अलग-अलग या व्यापक बारिश के मामलों के साथ आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद जताई है।
Chandra Grahan 2023:
05 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण। कुल 4 घंटे 15 मिनट का होगा चंद्र ग्रहण।
यूपी भाजपा में घमासान
भाजपा को छोड़कर निर्दलीय निकाय चुनाव लड़ रहे 35 बागियों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सोमवार को भाजपा संगठन ने इन बागियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी


