Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने सुरक्षा परिषद को सम्बोधित करते हुए, मानव विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानि AI की सम्भावनाओं व क्षमताओं को रेखांकित किया है, मगर साथ ही, इस क्रान्तिकारी नवीन प्रौद्योगिकी के बुरे इरादों के साथ प्रयोग के विरुद्ध आगाह भी किया है।

कल सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात उच्च न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड को 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े जालसाजी/फर्जीवाड़ा मामले में तुरंत आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया था।

कांग्रेस के नेतृत्व वाली राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कल विधानसभा में 'राजस्थान न्यूनतम गारंटी आय विधेयक, 2023' पेश किया, जो राज्य में चार महीने से भी कम समय में चुनाव से पहले आखिरी सत्र होने की उम्मीद है। यह कानून, देश में पहली बार, शहरी रोजगार गारंटी योजनाओं के लिए विधायी समर्थन प्रदान करता है और 15% वार्षिक वेतन वृद्धि के प्रावधान के साथ पेंशन को कानूनी अधिकार भी बनाता है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल 21 जुलाई, 2023 को नई दिल्ली में प्राथमिक कृषि ऋण समिति (PACS) द्वारा Common Service centre (CSC) की सेवाएं शुरू करने पर एक राष्ट्रीय महासंगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे।

सुश्री निवृति राय को इन्वेस्ट इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया गया। उन्होंने उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की संयुक्त सचिव सुश्री मनमीत के. नंदा से यह पदभार ग्रहण किया है, जिन्होंने मार्च 2023 में अंतरिम रूप से एमडी और सीईओ का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया था। सुश्री राय को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।

मौजूदा कोविड-19 स्थिति और दुनिया भर में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज में हुई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए दिशानिर्देशों को और आसान बना दिया है। इन नए दिशा-निदेर्शों के अंतर्गत, जो आज 20 जुलाई, 2023 से प्रभावी हो गए हैं, भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के यादृच्छिक दो प्रतिशत उपसमूह के आरटी-पीसीआर आधारित परीक्षण की पहले की आवश्यकताएं अब हटा दी गई हैं।

संसद के आज से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले कल हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा। संसद परिसर में हुई बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सत्र के दौरान 31 विधेयक पेश किये जाने की उम्‍मीद है। उन्‍होंने बताया कि सरकार मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्‍होंने विपक्षी दलों से इस महत्‍वपूर्ण मुद्दे पर सहयोग की अपील की।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक ओडिशा में और आने वाले दो दिनों में छत्तीसगढ़, विदर्भ और तेलंगाना में अत्‍याधिक वर्षा की संभावना है। 23 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में हल्की से मध्यम और तेज वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है।

आगामी 5 अगस्‍त को प्रगति मैदान में दो दिन के पुस्तकालय महोत्सव 2023 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी।

ढाका में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को दूसरे अंतरराष्‍ट्रीय एक दिवसीय मैच में एक सौ आठ रन से हरा दिया है। दो सौ 29 रन के लक्ष्‍य के जवाब में मेजबान टीम 36वें ओवर में एक सौ 20 रन पर सिमट गई।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी